अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना लाखों का जेवर नगदी उड़ाकर चम्पत

Share this

अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना लाखों का जेवर नगदी उड़ाकर चम्पत

(युगाधार समाचार)

सीतापुर -कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित देहात के परिक्रमा मार्ग निवासी प्राइवेट चिकित्सक सहित सेवा निबृत्त शिक्षक के घर को बीती 24/25 नवम्बर की रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया । मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट चिकित्सक के घर की बाउंड्री वाल के सहारे घर में उतरकर सोने के आभूषणों सहित लाखों की नकदी चुराकर चम्पत हो गए है ।
मिश्रित देहात के परिक्रमा मार्ग के किनारे अपना निजी मकान व उसी में प्राइवेट क्लीनिक खोलकर संचालन करने वाले डा. रजनीश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद के घर को बीती रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया । और मकान के बाहर की बाउंड्रीवाल के सहारे छत पर चढ़कर घर के अंदर उतर गए ।
कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 1 लाख 40 हजार रुपए की नगदी , सोने का एक मंगलसूत्र , एक चैन , दो अंगूठी , तीन जोड़ी झाला , दो सोने की हाय तथा इनवर्टर व इनवर्टर बैटरा सहित लाखों रुपयों का जेवर व नगदी चुराकर अज्ञात चोर चंपत हो गए हैं । डा. रजनीश कुमार का कहना है । कि वह कल सपरिवार सीतापुर मांगलिक कार्यक्रम में सामिल होने गए थे । आज सुबह जब वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा देखा और चोरी हो जाने की जानकारी हुई ।
कोतवाली में तहरीर देने के बाद मौके पर दीवान कपिल धामी जांच करने के लिए गए थे । उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद कार्यवाही की बात कही । परंतु ग्राम प्रधान मिश्रित देहात द्वारा परिक्रमा मार्ग पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे सिर्फ शो पीस बने हुए हैं । वह काफी समय से बंद पड़े हैं । वहीं इसी मोहल्ले में रहने वाले सेवा निबृत्त शिक्षक राजकुमार के घर को निशाना बनाया ।
परन्तु खट पट की आवाज पर उनकी पत्नी जाग गई और शोर करने लगी । जिससे अज्ञात चोर वहां से भागने में सफल रहे । दिनांक 23/24 नवम्बर की रात को कस्बा मिश्रित के मोहल्ला थोक निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था । लाखों का जेवर , वर्तन उड़ाकर चंपत हो थे । उनका आरोप है । कि उन्होने रात 2:36 पर प्रभारी निरीक्षक को घटना की जानकारी देने हेतु दो बार फोन किया । परन्तु प्रभारी निरीक्षक का फोन स्वीच आफ बताता रहा ।

यह भी पढ़ें :  देश की राजधानी में क्षेत्र का गौैरव बढ़ाएगी गांव की माटी-राकेश राठौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *