योग दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया योग अभ्यास

Share this

योग दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया योग अभ्यास
(युगाधार समाचार )

सीतापुर -अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा योग अभ्यास किया गया है उनके द्वारा सर्वप्रथम नैमिषारण्य में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया गया ।
तत्पश्चात सीतापुर आईटीआई प्रांगण में योग अभ्यास किया गया उक्त कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि योग हमारी शारीरिक एवं मानसिक संरचना को स्वस्थ करता है जिससे मनुष्य का गुणोत्तर विकास होता है और वह अपने समाज व धर्म के लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि आज दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है इस दिवस के अंतरराष्ट्रीय महत्व का योगदान भारत को जाता है।
उन्होंने बताया कि आज भारत द्वारा दिए गए योग से पूरा विश्व स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है साथ ही लोगों को आध्यात्मिक लाभ भी हो रहा है ऐसे में नौजवान पीढ़ी को योग को अपनाना चाहिए। और स्वस्थ शारीरिक और मानसिक संरचना के साथ देश उत्थान के कार्य करने चाहिए जिला अध्यक्ष ने सभी जनपद वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें :  भारत-ब्रिटेन के बीच एफटीए पर मुहर, पीएम मोदी की मौजूदगी में हस्ताक्षर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *