सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव में लोंगो को खूब भा रहे है शर्मा जी के मीठे व नमकीन खाजा

Share this

सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव में लोंगो को खूब भा रहे है शर्मा जी के मीठे व नमकीन खाजा

(युगाधार समाचार)

सीतापुर। शहर के राजा कालेज मैदान मे आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में वैसे तो अनेक आकर्षक का केन्द्र है वही खान पान के दुकान की बात करे तो शर्मा जी के मीठे व नमकीन खाजा व नान खटाई लोंगो को खूब भा रही है और लोग उसकी खरीददारी कर रहे है ।
सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने बताया की इस बार सीतापुर की जनता के मनोरंजन के लिए पहली बार रेंजर और राइडर झूले ,साथ ही ब्रेक डांस झूला,नाव झूला,हवाई झूला ,ड्रैगन ट्रैन झूले भी लगे हैं।शॉपिंग के लिए सहारनपुर के हेंडीक्राफ्ट,खुर्जा की क्राकरी,दिल्ली के चाभी गुच्छे,जयपुर की ज्वैलरी,बच्चों के खेल खिलौने ,घरेलू उपयोग के सामानों के स्टाल भी लगे हैं।
पेट पूजा के लिए बम्बइया सॉफ्टी,भेलपुरी, चटपटी चाट, चाऊमीन,डोसा,बर्गर, पावभाजी, कवाब पराठा आदि के स्टाल हैं।वही इस बार रशियन जलपरी भी महोत्सव की शान बढ़ाएगी जो कि सीतापुर में पहली बार आयी है।इस सांस्कृतिक महोत्सव में संदीप इवेंट्स द्वारा सिंगिंग डांसिंग ,मॉडलिंग,पोएट्री , एक्टिंग, मिस्टर एंड मिस सीतापुर का भी आयोजन किया गया है।आयोजक संदीप अग्निहोत्री व अलीशा मेराज खान ने बताया कि सांस्कृतिक मंच रोज़ाना शाम 7 बजे से 10 बजे तक चलता है जिसमे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलता है ।दिनों दिन मेले की रौनक देखने लायक होती जा रही है।

यह भी पढ़ें :  सीतापुर संस्कृति महोत्सव का राजा कालेज मैदान में हुवा धमाकेदार आगाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *