Share this
हनुमान भक्तों ने किया विशाल भंडारे का आयोजन
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-जेठ माह के तीसरे मंगलवार को शहर में कई जगह हनुमान भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। आनंद नगर मोहल्ले के निकट एपिओ विकास सिंह द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना के बाद किया गया।
भंडारे में छोला चावल, पूड़ी, सब्जी और बूँदी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दिलीप शुक्ला, कमलेश मौर्या, विजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, विपिन मिश्रा, रामनरेश लोधी, सोनू सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।












Leave a Reply