गौ सम्मान दिवस पर विशाल जनसमूह ने सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक भेजी गई मांगें

Share this

गौ सम्मान दिवस पर विशाल जनसमूह ने सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक भेजी गई मांगें
(युगाधार समाचार)

सीतापुर -गौ सम्मान दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक जनसमूह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ, जिसके पश्चात बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर छत्रपति महाराजा अग्रसेन भवन से तहसील/जिला अधिकारी कार्यालय तक पहुंचे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान हेतु एक ज्ञापन (मेमोरेंडम) सौंपा, जिसे माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक प्रेषित किया गया है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं:
गौ हत्या पर सख्ती से पूर्ण प्रतिबंध एवं कड़े कानूनों का पालन
निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था
गौशालाओं के संचालन एवं संसाधनों को सुदृढ़ करना
गौ आधारित कृषि एवं अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और कृषि अर्थव्यवस्था का आधार हैं, उनका संरक्षण राष्ट्रहित में अत्यंत आवश्यक है।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए मुकेश अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल सभा), गौ सम्मान आवाहन अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुमार अग्रवाल अनिल अग्रवाल अनिल जैन आदेश द्विवेदी भरत सराफ विवेक सराफ सुजीत गुप्ता अनूप खेतान अरुण अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल महेश अग्रवाल नरेंद्र बंसल प्रणव नितिन, अनूप खेतान, सागर गुप्ता, विजय सेठ,वैश्य व अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन की शुरुआत है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
इस पुनीत अवसर पर
,वैश्य व अतिथियों ने समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए अग्रवाल समाज के प्रयासों की सराहना की।
अवसर पर समाज के सभी संरक्षक उपस्थित रहे, जिनमें रामपति अग्रवाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, महेश चंद अग्रवाल, प्रहलाद राय अग्रवाल, जय प्रकाश भरतिया, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री अंकित अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अरविंद जिंदल, अंकुर गोयंका, नीरज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, डॉ. प्रवीण गुप्ता, पवन बंसल, संदीप भरतिया, बसंत गोयल, युवा मंडल अध्यक्ष वैभव बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण अग्रवाल, यश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्राणशूल अग्रवाल, शिवम मोदी, राहुल अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू अग्रवाल के नेतृत्व में , सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, परमात्नी अग्रवाल,रुचि अग्रवाल, विभूति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मिथिला सर्राफ, सुनीता अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
युवा महिला मंडल की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल के साथ नेहा अग्रवाल, रितिका अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, ज्योति गोयल, प्रज्ञा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल सहित अनेक सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुईं।
यह कार्यक्रम अग्रवाल सभा, महिला अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
अंत में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों, एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें :  प्रकाश नाथ मेहरोत्रा की पुण्यतिथि पर कुष्ठ आश्रम में बांटे फल और मिठाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *