जनपद के सभी खण्डों में बनाये जायेंगे ओपेन जिम- जिलाधिकारी

Share this

जनपद के सभी खण्डों में बनाये जायेंगे ओपेन जिम- जिलाधिकारी

👉प्राकृतिक वातावरण में व्यायाम की निःशुल्क सुविधा होगी उपलब्ध।

👉सभी उम्र के लोग अपनी क्षमता, इच्छा एवं समय की उपलब्धता के अनुसार कर सकेंगें व्यायाम- डीएम

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की पहल पर जनपद के समस्त विकास खण्डों में कुल लगभग 200 ओपेन जिम बनाये जायेंगे। इसमें सिधौली विकास खण्ड में 10, महमूदाबाद विकास खण्ड 10, विकास खण्ड ऐलिया में 10, विकास खण्ड बेहटा में 10, विकास खण्ड बिसवां में 10, विकास खण्ड गोंदलामऊ में 10, विकास खण्ड हरगांव में 10, विकास खण्ड कमसण्डा में 10, विकास खण्ड खैराबाद में 10, विकास खण्ड लहरपुर में 10, विकास खण्ड मछरेहटा में 10, विकास खण्ड महोली में 10, विकास खण्ड मिश्रिख में 10, विकास खण्ड पहला में 10, विकास खण्ड परसेण्डी में 10, विकास खण्ड पिसावां में 10, विकास खण्ड रामपुरमथुरा में 10, विकास खण्ड रेउसा में 10, विकास खण्ड सकरन में 10 ओपेन जिम बनाया जाना प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली का अवसर प्राप्त होगा। व्यायाम करने से लोगों को तनाव चिन्ता और अवसाद से मुक्ति मिल सकेगी तथा बिना किसी आर्थिक बोझ के व्यायाम करने का अवसर मिल सकेगा। प्राकृतिक वातावरण और ताजी हवा स्वास्थ्य के लिये अत्यन्त लाभकारी साबित होगी। एक दूसरे से मिलनें के अवसर भी अधिक होंगे, जिससे सामाजिक सम्पर्क बढ़ेगा। ओपेन जिम के माध्यम से सभी उम्र के लोग अपनी क्षमता, इच्छा एवं समय की उपलब्धता के अनुसार व्यायाम कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  दिव्यांगजन आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र हुए वितरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *