अग्रवाल सभा, सीतापुर द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन

Share this

अग्रवाल सभा, सीतापुर द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर एवं बड़े मंगल के शुभ दिवस पर अग्रवाल सभा, सीतापुर द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेठ खुशीराम मार्ग स्थित टिकोनिया मंदिर, आर्य नगर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अग्रावास सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन छत्रपति महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, सहयोग एवं समाज कल्याण के आदर्शों से प्रेरित होकर किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई तथा पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

सभा के सदस्यों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर आयोजन की सराहना की तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा एवं धार्मिक आयोजनों की यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
भंडारे का शुभारंभ अग्रवाल सभा के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रहलाद राय अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संदीप भारतीय, अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अनूप खेतान, प्रतीक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल,सोहन अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शिवशंकर अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, बसंत गोयल, सरवन अग्रवाल, बब्बू बाजपेई, राकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, संदीप मिश्रा इत्यादि सैंकड़ों की तादात में भक्तों ने भगवान का प्रसाद लेकर गुणगान किया अंत में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी भक्तों का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें :  सनातन ब्राह्मण समाज अक्षय तृतीया पर आयोजित करेगा कन्या विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *