Share this
सामाजिक समरसता हिन्दू एकता धर्म मंच का आयोजन 30 सितम्बर से
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-सामाजिक समरसता हिन्दू एकता धर्म मंच श्री किशोरी कृपा कुंज आश्रम ग्राम आदिलपुर पो० वीहट-वीरम जिला – सीतापुर में दिनांक – 30/9/2025 दिन मंगलवार समय 12:00 बजे से प्राथमिक पाठशाला आदिलपुर के पास एक हिन्दू एकता सामाजिक समरसता मंच का आयोजन होने जा रहा है जिसमे श्री किशोरी कृपा कुंज आश्रम के तत्वाधान मे श्री श्री 108 महन्त श्री सन्तोष दास खाकी जी महराज की प्रेरणा से नैमिषारण्य 84 कोसीय परिक्रमा के साधू समाज के संरक्षण में अनन्त विभूषित श्री श्री 1008 श्री स्वामी विद्यानन्द सरस्वती जी महाराज, अनन्त विभूषित श्री श्री 1008 सदा शिवेन्द्रानन्द जी महाराज, श्री श्री 108 महन्त नारायण दास जी महाराज, महन्त बजरंग मुनि जी महराज, आदि महापुरूषो की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न महत्वपूर्ण गौरव बिन्दुओ की अर्थ्ययना हेतु आप सभी आमंत्रित है।
इनके लोकोपकारी सनातन आहवान को श्रवण कर जीवन को धन्य बनाये।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में आगन्तुक गुरूजन – महन्त श्री देवानन्द गिरि जी महाराज, महन्त श्री पवन दास जी महाराज (हनुमान गड़ी नैमिषधाम) महन्त श्री राघव दास जी महाराज, महन्त श्री राजाबख्श जी माहराज (बाजनगर), महन्त श्री राम कुमार दास महन्त श्री प्रीतमदास खाकी जी, महन्त श्री विजय भारती जी, महन्त श्री छोटू पुरी जी, महन्त श्री सर्वेश्वरदास जी महाराज (सोनीकपूर) महन्त नारायण दास जी महाराज धोविया आश्रम, श्री स्वामी वागलानन्द जी महाराज, महन्त श्री बिन्दा दास जी महाराज, महन्त श्री हरिदास जी महाराज, महन्त श्री रामायणी जी महाराज, महन्त श्री राजनारायण दास जी महाराज, महन्त अनुभव दास खाकी जी महाराज आदि संत विद्वान । उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम के संयोजक महन्त श्री सुरेशदास अवस्थी श्री विमल बजरंगी धर्माचार्य प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद (अवध प्रान्त),महेन्द्र पाण्डेय नगर सह-संयोजक विश्व हिन्दू परिषद (अवध प्रान्त),सुश्री सरोज दीदी जी के अलावा प्रमुख निवेदक महन्त श्री श्यामदास नागा जी महाराज सनातन धर्म परिषद अन्तर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं समस्त क्षेत्रवासी के अलावा आयोजक महन्त श्री ओमपुरी जी महाराज श्री पंचदश नाम जूना आखाड़ा बड़ा हनुमान घाट वाराणसी है।












Leave a Reply