तत्सत सेवा संस्थान व राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल के द्वारा जेल परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Share this

तत्सत सेवा संस्थान व राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल के द्वारा जेल परिसर में किया गया वृक्षारोपण

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तत्सत सेवा संस्थान व राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल (RSSD) के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष संजयपुरी के तत्वाधान में राजा टोडरमल सांस्कृतिक रंग मंच के प्रदेश अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव के द्वारा जिला कारागार परिसर में जेलर सुरेश सिंह,जेलर अरविंद श्रीवास्तव डिप्टी जेलर डिप्टी जेलर अंजू शर्मा,डिप्टी जेलर विजयलक्ष्मी गुप्ता, इंस्पेक्टर विजय गिरी की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। जेलर के साथ मिलकर आम,अनार ,आंवला,नीम सहित अन्य औषधीय पौधो को रोपित किया गया।
जेलर ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर व्यक्ति को एक- एक पेड़ हर व्यक्ति को लगाना चाहिए,पेड़ों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। संस्थापक अध्यक्ष ने सभी जन मानस से अपील की सभी एक-एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं,और पेड़ों की देखरेख भी करना चाहिए, पूरे वायुमंडल को दूषित होने से बचाते हैं, विश्व के सभी जीवो का जीवन पेड़ों पर निर्भर हैं। उसके बाद
टोडरमल पार्क निकट पुलिस क्लब कलेक्ट्रेट परिसर सीतापुर में पहुंच कर सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के मौके पर राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल की राष्ट्रीय महामंत्री प्रीतीपुरी, जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा ,जज स्टोनो अजीत श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव ,पिछड़ा वर्ग महिला प्रभारी इंदू रानी ,तत्सत सेवा संस्थान के,सुशील शुक्ला, मोहम्मद यासमीन,नाहिद, अरविंद गुप्ता,शिवांगी मिश्रा ,पल्लवी मिश्रा ,सत्यवती मिश्रा ,अर्चना मिश्रा, रश्मि मिश्रा ,सृष्टि मिश्रा, आराधना ,आरती, ओम मिश्रा ने वृक्षारोपण में भाग लिया।

यह भी पढ़ें :  सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में व्यापार मंडल समिति के साथ बैठक का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *