केशव ग्रीन सिटी में शनि जयंती एवं वट सावित्री व्रत पूजन का हुवा आयोजन

Share this

केशव ग्रीन सिटी में शनि जयंती एवं वट सावित्री व्रत पूजन का हुवा आयोजन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-केशव ग्रीन सिटी परिवार द्वारा शनि जयंती एवं वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। वहीं शनि जयंती के अवसर पर भगवान शनिदेव की आराधना कर जीवन में सुख, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की प्रार्थना की गई।
केशव ग्रीन सिटी प्रबंधन ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, आस्था एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित कुलदीप मिश्रा ,निखिल शुक्ला,अजय सिंह,अमित श्रीवास्तव,प्रकाश अवस्थी,प्रभात मिश्रा ,पवन शुक्ला,सुमित बाजपेई ,निखिल अग्रवाल ,सरवन बंसल ,मोहित शुक्ला ,राम कुमार शुक्ला
आचार्य राकेश शास्त्री,राकेश यादव,गुरुमीत मौर्या ,विशाल,अग्रवाल,अथर्व मिश्रा,सुधीर पाल,सौरभ मिश्रा
अध्यक्ष केशव ग्रीन सिटी
विजय मिश्रा एवं सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा आयोजन की सराहना की।

यह भी पढ़ें :  एक शाम भोले के नाम शिव भजन संध्या एवं सम्मान समारोह आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *