पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का हुवा आयोजन

Share this

पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का हुवा आयोजन

👉गौशाला में गायों को भोजन कराया, कुष्ठ आश्रम में कपड़े और राशन वितरित किए

(युगाधार समाचार)

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष व खत्री सभा के जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा का जन्मदिन युवाओं ने बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर युवाओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया, गौशाला पहुंचकर गायों को फल खिलाएं और कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कपड़ा और राशन वितरित किया।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष व खत्री सभा के जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा का जन्मदिन था। इस मौके पर अचिन मेहरोत्रा के समर्थकों ने जिला अस्पताल में रक्तदान कैंप का आयोजन किया। यहां पर सचिन मेहरोत्रा व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। इसी तरह से समर्थक सचिन मेहरोत्रा व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा के नेतृत्व में चुंगी चौकी के निकट मौजूद गौशाला पहुंचे। वहां गौशाला में गायों को खीरा, ककड़ी, सब्जी आदि फल खिलाकर जन्मदिन मनाया। इसी तरह से समर्थक सचिन मेहरोत्रा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, श्री अजय मिश्रा एवं दीपिल अरोरा जी के नेतृत्व में खैराबाद स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे। यहां मौजूद परिवारों को कपड़े और राशन वितरित किए। वही बच्चों को खिलौने भी वितरित किए। यहां बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष व खत्री सभा के जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा वर्तमान समय में सीतापुर में मौजूद नहीं है। वह भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने के लिए इन दोनों पश्चिम बंगाल में प्रवास कर रहे हैं। बावजूद इसके उनके समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों ने बड़ी धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर जीतेन्द्र मेहरोत्रा, अनूप विश्वकर्मा, अजय मिश्रा, उत्तम पांडे, दिपिल अरोड़ा,अमर,सौरभ मेहरोत्रा, प्रतीक सक्सेना, दारा सिँह यादव, अलोक वर्मा, लालू, सत्यनारायण यादव, धीरज, नइम अंसारी, दानिश वर्षी, प्रतीक गुप्ता, नीरज, हरी कुमार पांडेय, अरविन्द कुमार. साहबज. प्रखर मेहरोत्रा. शुभम शर्मा. साहिल अंसारी. कामिल अंसारी. हर्ष त्रिवेदी. आदित्य विश्कर्मा. राजेश. राम ज़ी गिहार. रोहित विश्कर्मा. वाशिक खान. ब्रज मोहन. प्रवेज. नफीस अहमद श्रीमती नेहा महेंद्र श्री नेहान मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  यातायात माह नवंबर 2023 का हुवा शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *