Share this
पूर्व प्रधान द्वारा प्राथमिक विद्यालय में लगवाए गए खड़ंजे को मौजूदा ग्रामप्रधान समझता है अपनी जागीर
👉खड़ंजे की ईंट उखड़वा कर किया निजी प्रयोग में शामिल
👉विकास खण्ड एलिया की ग्रामपंचायत सेमोरा के मजरा स्थित प्राथमिक विद्यालय भनवापुर का मामला
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-सरकारी धन से ग्राम पंचायत में कराए गए कार्य की सामग्री सरकारी सम्पति होती है उसे कोई भी व्यक्ति विशेष अपने निजी कार्य मे नही ले सकता है ।फिर चाहे मौजूदा ग्राम प्रधान ही क्यो न हो ।
वही जनपद सीतापुर के विकास खण्ड एलिया की ग्राम पंचायत सेमोरा की ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान द्वारा लगवाए गए खड़ंजे को अपनी जागीर समझ कर उसे उखाड़ पर अपने निजी कार्यो में प्रयोग कर लिया है जिसकी शिकायत एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से ग्राम वासियो ने देकर कार्यवाही की माँग की है ।
अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामवासियो ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सेमौरा, विकास खण्ड ऐलिया के ग्राम प्रधानपति बलवन्त प्रसाद द्वारा मजरा ग्राम भनवापुर में सम्पर्क मार्ग से प्राथमिक विद्यालय भनवापुर प्रधानाध्यापक कक्ष तक पूर्व प्रधान सतेन्द्र सिंह द्वारा लगवाया गया खडन्जा सात (7) माह पूर्व बलवन्त प्रसाद द्वारा उखाड़ लिया गया है कई माह के बीतने के बाद भी ग्राम प्रधान द्वारा उखडवाया गया खडन्जा नहीं लगवाया गया है। पूरी बरसात भर बच्चे/अभिभावकगण व अध्यापक कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते रहे उपरोक्त कीचड़ भरे रास्ते को पार करते समय गिरकर फिसलकर चोटिल भी हुए किन्तु ग्राम प्रधानपति बलवन्त प्रसाद को दया – भाव तक नहीं आया ।
ग्राम प्रधान द्वारा उखाड़े गए खडन्जे की इंटों का उपयोग अपने निजी कार्य पर कर लिया गया है।
श्रीमान जी आप से अनुरोध है कि ग्राम प्रधानपति ने सम्पर्क मार्ग से प्राथमिक विद्यालय भनवापुर प्रधानाध्यापक कक्ष तक उखाड़े गए खडन्जे की निष्पक्ष जांच कराई जाए उपरोक्त जांच ग्राम पंचायत सचिव से कदापि नहीं कराई जावे ग्राम वासियों से बयान भी दर्ज कराया जाए दोष सिद्ध होने पर प्रशासन द्वारा प्रधानपति पर सरकारी सम्पत्ति को नष्ट करने व अपने प्रयोग में लेने पर मुकदमा पंजीकृत कराया जाए | तथा पूर्व की भांति मार्ग को दुरुस्त कराया जाय।
अब देखना यह है कि मनबढ़ ग्राम प्रधान व उसके प्रतिनिधि पर क्या कार्यवाही होती है ,वैसे दबी जुबान में लोंगो ने बताया कि ग्रामप्रधान का कहना है कि मेरी पहुँच बहुत है सभी को सब पहुँचता है मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ पायेगा।












Leave a Reply