Share this
अखंड पूजा एवं भव्य भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-(खैराबाद)मोहल्ला पनवाड़िया में सामाजिक एवं धार्मिक आस्था का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला, जहां क्षेत्र के सभासद उमेश जायसवाल के नेतृत्व में अखंड पूजा-पाठ के समापन के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक माहौल का आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ अखंड पूजा-पाठ से हुई, जो पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। पूजा के दौरान क्षेत्र में भक्ति का वातावरण व्याप्त रहा, जहां भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
अखंड पाठ के समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित रही और आयोजकों द्वारा साफ-सफाई एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें विजय भारती, अनिल शाह, रोहित जायसवाल, रवि जायसवाल, विशाल जायसवाल, अंकित यादव, सोनू गुप्ता, संजय जायसवाल एवं नीरज जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की ।
सभासद उमेश जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।












Leave a Reply