सुरक्षित गर्भसमापन विषय पर होगा विशेष विमर्श पर कार्यशाला का हुवा आयोजन

Share this

सुरक्षित गर्भसमापन विषय पर होगा विशेष विमर्श पर कार्यशाला का हुवा आयोजन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-प्रसार संस्था एवं आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से साझा प्रयास के तहत महिलाओं के पौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार को मजबूत करने तथा सुरक्षित गर्भ समापन एवं गर्भ निरोधक सेवाओं तक पहुंच के लिए उत्तर प्रदेश में गैर सरकारी स्वयं सेवी संगठनों का एक नेटवर्क है।
महिला स्वास्थ्य अधिकारों पर आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सुरक्षित गर्भसमापन विषय पर होगा विशेष विमर्श “वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों की सुरक्षा व जागरूकता अत्यंत आवश्यक हो गई है”।
इसी क्रम में महिलाओं को सुरक्षित गर्भसमापन, उसके कानूनी पक्ष, चिकित्सा प्रावधानों एवं उससे जुड़ी सामाजिक व मानसिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रमोशन ऑफ अवेपरनेस, सोशल एंड रिसर्च संस्था द्वारा एक विशिष्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया

इस विषय पर जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अर्चना मिश्रा ने बताया कि आज के समय में महिलाएं न केवल सामाजिक दवावों, बल्कि जानकारी के अभाव के कारण भी अपने स्वास्थ्य के प्रति कई बार गंभीर समझौतों को विवश होती हैं। गर्भसमापन जैसे मुद्दे पर सही जानकारी का अभाव महिलाओं को मानसिक, शारीरिक और कानूनी समस्याओं में उलझा सकता है। यह आवश्यक है कि समाज इस विषय पर खुलकर चर्चा किया और महिलाएं अपने अधिकारों को समझाया

यह भी पढ़ें :  सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में व्यापार मंडल समिति के साथ बैठक का आयोजन

इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, कानूनविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता अपनी विशेषज्ञ जानकारी साझा करेंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को यह बताना है कि गर्भसमापन कब कानूनी है, इसके लिए क्या चिकित्सा मानक है, गलत समय या तरीके से किए गए गर्भसमापन से क्या स्वस्थ में खतरे हो सकते हैं, एवं समाज में इसके प्रति व्याप्त भ्रांतियों का निवारण कैसे किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जिले की समस्त महिलाओ, किशोरियों, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वहनों, शिक्षिकाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में भाग लेकर न केवल स्वयं जागरूक हो, बल्कि समाज में इस जागरूकता का प्रसार भी करने का आवाहन किया।

संस्था का संदेश स्पष्ट है:

“स्वास्थ्य पर चुप्पी नहीं, समझदारी और संवेदनशीलता जरूरी है। हर महिला को अपने शरीर और अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए।”

इस अवसर पर प्रसार संस्था के सचिव शिशुपाल यादव,एवं साझा प्रयास सदस्य दिलीप श्रीवास्तव उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *