Share this
केशव ग्रीन सिटी में मनाई गई दत्तोपंथ ठेंगड़ी की पुण्य तिथि
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-स्वदेशी जागरण मंच सहित अन्यान्य ख्याति लब्ध राष्ट्रीय संगठनों के संस्थापक श्रध्येय दांतो पंत ठेंगड़ी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर एक स्वदेशी चौपाल का आयोजन केशव ग्रीन सिटी एनएच 30 सीतापुर में सम्पन्न हुआ
स्वदेशी चौपाल को सम्बोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक मुकेश अग्रवाल स्वदेशी ने कहा कि राष्ट्र कि सम्प्रभुता के मूल तत्वों में स्वदेशी भाव भी समाहित है इसी तत्व के आधार पर श्रध्येय दत्तो पंथ ठेंगड़ी जी 23 नवम्बर 1991 में की
वर्तमान में स्वदेशी जागरण मंच सम्पूर्ण भारत में 813 इकाइयों के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन चला रहा है
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सह संयोजक अमित श्रीवास्तव जी ने बताया कि स्वदेशी संकल्प एवं उद्यमिता विकास यात्रा के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है तथा आगामी समय में विभिन्न स्थानों पर स्वदेशी चौपाल एवं स्वदेशी हॉट के माध्यम से आंदोलन को गति दिए जाने कि योजना है
स्वदेशी चौपाल में बोलते हुए स्वाबलंबी के सह संयोजक मोहित शुक्ला ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल देते हुए स्वदेशी एवं विदेशी उत्पादों के बारे में बताया तथा कहा कि स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग करने से हम अपने देश कि अर्थ ब्यवस्था को और मजबूत कर सकते है चौपाल का संचालन जिला समन्यवयक रामकुमार शुक्ला ने किया
चौपाल में प्रमुख रूप से आचार्य राकेश शास्त्री,भगवती गुप्ता, हेमांग दोड़ेजा,गुरमीत, राजकुमार, सरवन बंसल, विकास श्रीवास्तव , सुमित बाजपेई, गिरीश लाठ, मोनिका आनंद, प्रतीक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, पुनीत वर्मा, राकेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे












Leave a Reply