EU चीफ ने की पीएम मोदी से बात, यूक्रेन में शांति का रास्ता भारत ही खोलेगा?

Share this

क्‍या यूक्रेन में शांत‍ि का दरवाजा भारत खोलेगा? यह सवाल इसल‍िए क्‍योंक‍ि यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति की कोशिशें तेज हो गई हैं और इसमें भारत की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है. पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी. उसके बाद जर्मनी के विदेश मंत्री भारत आए और अब यूरोपीय संघ (EU) आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी पीएम मोदी से फोन पर चर्चा की है. यूरोपीय यूनियन चाहता है क‍ि भारत इस संकट के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी पहले कई बार प्रधानमंत्री मोदी से बात कर चुके हैं.

यूरोपीय यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक्‍स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने का सौभाग्य प्राप्त किया. भारत का यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ जुड़ाव स्वागत योग्य है. रूस को उसकी आक्रामकता की इस युद्ध को समाप्त करना चाहिए और शांति की राह खोलनी चाहिए. इसमें भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. यह युद्ध न सिर्फ यूरोप बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को कमजोर कर रहा है. यही कारण है कि भारत जैसे प्रभावशाली देश की पहल अहम हो जाती है.
पीएम मोदी ने क्‍या बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्‍स पर लिखा, यूरोपीय काउंस‍िल के चेयरमैन एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बात हुई. इसमें ट्रेड, टेक्‍नोलॉजी, इन्‍वेस्‍टमेंट, इनोवेशन, डिफेंस, सिक्‍योरिटी और सप्‍लाई चेन की मजबूती जैसे मुद्दों पर बात हुई. हमने भारत यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट जल्‍द करने पर सहमत‍ि जताई. हमने यूक्रेन संकट खत्‍म करने के प्रयासों पर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने दोनों नेताओं को भारत-यूरोपीय यूनियन शिखर सम्मेलन के ल‍िए भारत आने का न्‍योता द‍िया.
यह भी पढ़ें :  ब्रिक्स 2026: भारत ने अस्थिर समय में समूह की ‘रचनात्मक, स्थिर भूमिका’ पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *