Share this
सक्षम संस्था ने कराया 231 वां नेत्रदान
(युगाधार समाचार )
सीतापुर -शहर में 2008 में जो नेत्रदान का पौधा लगाया गया था अब वह वृक्ष बनकर लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान कर रहा है। सीतापुर में लगभग 231 नेत्रदान सक्षम संस्था द्वारा करवाया जा चुका है जिससे 460 लोगों को नेत्र ज्योति प्राप्त हो चुकी है। सीतापुर शहर में लगातार नेत्रदान हो रहे हैं जिससे वह व्यक्ति जो अंधत्व के जीवन में जी रहे थे वह नेत्रदान के द्वारा प्राप्त नेत्रों से इस सुनहरी दुनिया को फिर से देख पा रहे हैं।
सक्षम संस्था के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया की आर्य नगर निवासी श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल पत्नी श्याम सुंदर अग्रवाल का निधन बीमारी के चलते हो गया था। मृत्यु पश्चात संस्था के महामंत्री मुकेश अग्रवाल व अध्यक्ष संदीप भरतिया ने उनके पुत्रों राजेश, मोहन व सोहन से बात कर नेत्रदान हेतु कहां। परिवार की सहमति के बाद आंख अस्पताल सीतापुर को नेत्रदान हेतु सूचित किया गया।
लगभग आधे घंटे पश्चात आंख आंख अस्पताल सीतापुर से डॉक्टर स्वर्णिम अवस्थी अपनी टीम लेकर पहुंच गए। एक छोटे से ऑपरेशन के द्वारा श्रीमती पुष्पा की दोनों कॉर्निया सुरक्षित कर ली गई जो की चार जरूरत मंद लोगो को नेत्रज्योति देगी। महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा किसी नेत्र हीन से पूछो की उसको जीवन में क्या चाहिए तो वो यही कहेगा की संसार देखना है। बस वही सपना हम लोगों का साकार कर रहे हैं एक नेत्रहीन जब अंधेरी दुनिया से उजाले की दुनिया में आता है तो उससे बढ़कर उसके लिए कोई अनमोल तोहफा नहीं होता है। अध्यक्ष संदीप भरतिया ने परिवार के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा की विपदा की घड़ी में परोपकार की मिसाल कायम की है,धन्य है वह परिवार जो दूसरों की खुशी के लिए आगे आते हैं।
उन्होंने बताया की नेत्रहीनों की संख्या भारत में बहुत ज्यादा है अगर सब मिलकर नेत्रदान की इस मुहिम को आगे बढ़ाएं तो वह दिन दूर नहीं जब कोई भी इस रंग बिरंगी दुनिया को देखने से वंचित रह जाएगा। मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने कहा की सक्षम संस्था लगातार नेत्रहीनों के लिए प्रयास कर रही है अधिक से अधिक नेत्रदान हो ताकि लोग रंग बिरंगी दुनिया देख सके। इस अवसर पर प्रेमचंद अग्रवाल, प्रहलाद राय अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल ,नरेश अग्रवाल, आकाश बजरंगी, गणेश ,मोहन ,राजेश राकेश, विजय बंसल, वसंत गोयल ,मिकी जिंदल , विशाल अग्रवाल, कैलाश चंद अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल, कमल आर्य, नीरज, विक्की गुप्ता, संदीप भारतीया, अशोक अग्रवाल, अंकित, अमित अग्रवाल, नितिन,अरविंद जिंदल,राजेश बिंदल,रमेश अग्रवाल, संजीव निमिषा, नवीन अग्रवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे












Leave a Reply