दुनिया के 125 से भी अधिक देशो मे फैली ये संस्था-सुष्मा अग्रवाल

Share this

दुनिया के 125 से भी अधिक देशो मे फैली ये संस्था-सुष्मा अग्रवाल

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -सामाजिक कार्यो के लिए समर्पित संस्था इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक चेयरमैन सुषमा अग्रवाल ने आज भ्रमण कर बिसवा क्लब की गतिविधियो और प्रोजेक्ट के संबध मे जानकारी ली और उसकी सराहना की
क्लब द्वारा एक गरीब निराश्रित कन्या के विवाह के लिए विविध उपहार और ग्रहोपयोगी सामान क्लब की तरफ से डिस्ट्रिक चैयरमैन द्वारा प्रदान किया गया ,उन्होंने कहा कि दुनिया के 125 से भी अधिक देशो मे फैली ये संस्था अपने लाखो मेंबर के साथ इस वर्ष अपनी यात्रा के सौ वर्ष पूरा कर रहा है और ये खुशी की बात है कि छोटे छोटे कस्बो मे भी आज क्लब काफी सक्रिय है ,
इससे पूर्व क्लब की अध्यक्ष रंजना शुक्ला और सचिव सुनीता अग्रवाल द्वारा डिस्ट्रिक चेयरमैन का स्वागत कर उन्हे प्रोजेक्ट्स के बारे मे जानकारी दी गई ,
इस मौके पर सरिता कपूर ,एकता गुप्ता ,कुसुम कपूर ,रेनू मेहरोत्रा ,सुचिता गुप्ता ,निधि सिंघल ,मंजू गुप्ता ,गुरमीत कौर ,विनीता गुप्ता,मंजू अग्रवाल ,सुनीता गुप्ता ,गुंजन सेठ आदि क्लब मेंबर्स उपस्तिथ रही

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी और भूटान नरेश ने संबंधों की मजबूती को लेकर जताई प्रतिबद्धता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *