1 जून को बहराइच में होगा अन्तराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन, विचार संगोष्ठी का आयोजन

Share this

1 जून को बहराइच में होगा अन्तराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन, विचार संगोष्ठी का आयोजन

(युगाधार समाचार)

बहराइच-उ.प्र. ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन, बहराइच के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस -2025 के अवसर पर एक अन्तराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन, विचार संगोष्ठी का आयोजन आगामी 01 जून दिन रविवार, समय प्रात: 10 बजे स्थान जे०बी० सिंह सभागार, किसान पी०जी० कॉलेज-बहराइच में किया गया है जिसमे पत्रकारों के हितों व उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा होगी।जिसमें देश विदेश के पत्रकारों के साथ साथ विभिन्न प्रदेश व जनपदों से पत्रकारों का समागम होगा।
आयोजित कार्यक्रम में जिले की प्रख्यात विभूतियों जैसे सुशील श्रीवास्तव -पी०टी० आई०,यू०पी० सिंह – द पायनियर,विनोद तिवारी – दैनिक जागरण,सुरेश गुप्ता “बाबा” – दैनिक आज,श्याम जी गुप्ता – दैनिक स्वतन्त्र चेतना,डॉ० रमेश चंद्र अवस्थी – संपादक श्वेत एवं हरित क्रांति,हकीम एम शफीक – संपादक अमर दस्तक,गंगा प्रसाद वर्मा – संपादक राप्ती एक्सप्रेस की स्मृति में
सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
उक्त आयोजित कार्यक्रम संयोजक मेजर डा. एस.पी. सिंह,जे.पी. सिंह (गोण्डा),सै. अकरम सईद,सिराज खान (नेपाल),महेन्द्र मिश्रा होंगे इसके अलावा कार्यक्रम सह संयोजक हरिहर सिंह राठौर (नेपाल),आफताब वारसी,अलोक कुमार गुप्ता (बलरामपुर),अजीज अहमद,सीता राम मदेशिया (श्रावस्ती),रियाज अहमद के साथ ही साथ आयोजक शादाब हुसैन (मण्डल अध्यक्ष),आनन्द गुप्ता (जिलाध्यक्ष-बहराइच),डी.पी. श्रीवास्तव (जिला महामंत्री)अपनी भागीदारी निभाएंगे इसके साथ साथ
स्वागत कर्ताओ में आकाश जायसवाल, सचिन श्रीवास्तव, अजमल शाह, जगत मलिक, रोहित श्रीवास्तव, मानस यज्ञसैनी उपस्थित रहेंगे ।
आयोजित कार्यक्रम में हजारो की संख्या में पत्रकारों की उपस्थित होगी ।

यह भी पढ़ें :  सीतापुर में पृथ्वी दिवस का हुवा आयोजन नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *