Share this
स्वस्थ पत्रकारिता के संकल्प के साथ आज बहराइच में सजेगा एक ऐतिहासिक मंच
(युगाधार समाचार)
बहराइच-जनपद मुख्यालय पर रविवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है, जब नगर पालिका परिषद के सभागार में “अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन – 2025” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल पत्रकारिता जगत के लिए बल्कि जनचेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भी एक सशक्त पहल है।
इस गौरवशाली अवसर पर विचार संगोष्ठी, लघु हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन, एवं जिले की प्रसिद्ध विभूतियों का अलंकरण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे हेमन्त तिवारी, जो कि उ.प्र. राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धनाथ बाबा के प्रतिनिधि वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी रवि गिरी जी महाराज श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा
एवं बृज भूषण शरण सिंह पूर्व सांसद, कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। मंच पर विराजमान होंगे अनेक विशिष्ट अतिथि जैसे कि सुभाष त्रिपाठी, राम निवास वर्मा, रजा हुसैन रिज़वी , आलोक त्रिपाठी, अब्दुल वहीद आदि – जिनकी उपस्थिति स्वयं में पत्रकारिता को एक नया ऊर्जा-स्रोत प्रदान करेगी।सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आई.पी.एस. राम नयन सिंह, पुलिस अधीक्षक बहराइच, श्याम करण टेकड़ीवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद जो कि समाज और कानून के मध्य संतुलन की प्रेरक मिसाल के रूप में उपस्थित होंगे।
इस सम्मान समारोह में भारत और विदेशों से पधारे विशिष्ट अतिथियों का स्वागत होगा, जिनमें नेपाल के वरिष्ठ पत्रकारों के नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम संयोजक आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारिता के मूल मूल्यों — सत्य, निर्भीकता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व — को पुनः स्थापित करना है।
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि स्वस्थ, जिम्मेदार और लोकतांत्रिक पत्रकारिता के लिए एक प्रेरणादायक क्षण होगा। यह मंच एक ऐसा संवाद स्थापित करेगा, जो कल के पत्रकारों को सही दिशा देगा।












Leave a Reply