Share this
पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने किया प्रदेश मे सातवा स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण करने वाली बिटिया श्रुति मिश्रा को सम्मानित
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-बिसवा से पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव ने यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा मे सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा ने प्रदेश मे सातवा स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण करने वाली बिटिया श्रुति मिश्रा पुत्री सुनील कुमार मिश्रा निवासी नई बस्ती दुर्गा पूरी कॉलोनी बिसवां को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि श्रुति ने अपने माता पिता का नाम तो रोशन किया है साथ ही साथ हमारे जनपद का भी नाम रौशन किया है ,आज हमारी बेटियाँ हर क्षेत्र में अपना सर्वोच्च स्थान बना रही हैं हमें बेटियों को पढ़ने लिखने में पूरा सहयोग देना चाहिए।










Leave a Reply