पहल फाउंडेशन के तत्वावधान में मुन्नन शुक्ला का सम्मान समारोह, बार एसोसिएशन के निर्विरोध उपाध्यक्ष बनने पर हुआ अभिनंदन

Share this

पहल फाउंडेशन के तत्वावधान में मुन्नन शुक्ला का सम्मान समारोह, बार एसोसिएशन के निर्विरोध उपाध्यक्ष बनने पर हुआ अभिनंदन

👉नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत की मौजूदगी में मुन्नन शुक्ला का सम्मान समारोह आयोजित

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-आदर्श नगर पंचायत सिधौली के नरोत्तम नगर उत्तरी वार्ड से लगातार चौथी बार सभासद निर्वाचित होकर जनसेवा की मिसाल कायम करने वाले मुन्नन शुक्ला को बार एसोसिएशन सिधौली का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने के उपलक्ष्य में गुरुवार को हरियाली मैरिज हॉल, सिधौली में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पहल फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत सिधौली के अध्यक्ष गंगाराम राजपूत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. चंद्रशेखर प्रजापति द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि गंगाराम राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि मुन्नन शुक्ला ने जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। लगातार चार बार सभासद चुना जाना उनके प्रति जनता के विश्वास और लोकप्रियता का प्रमाण है। वहीं, बार एसोसिएशन सिधौली के निर्विरोध उपाध्यक्ष के रूप में उनका चयन उनकी नेतृत्व क्षमता और सामाजिक स्वीकार्यता को दर्शाता है।
विशिष्ट अतिथि रेणुका यादव ने भी मुन्नन शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलती है।
इस अवसर पर जयराम नगर ग्राम पंचायत के प्रधान चंद्रभाल राजपूत, राजकुमार (राजू लाल), समाजसेवी नीतू वर्मा, अनूप बाजपेई, मटरू जायसवाल, लवी वर्मा, मनीष जायसवाल, वकील हाशमी, लवकुश राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  गेहूं से भरी ट्रक के नीचे दबाने से छात्र हुआ घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *