Share this
भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित हुई बिसवा की बेटी
(युगाधार समाचार )
सीतापुर-कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है बिसवां की नम्रता बाजपेयी ने।
उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के तहसील व नगर बिसवां की एक बेटी ने अपने बचपन का सपना वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के लिए सेलेक्शन होने पर पूरा किया।
गौरतलब है कि बिसवां के मोहल्ला अमरनगर के दि सेक्सरिया शुगर मिल बिसवां में कार्यरत आशीष बाजपेयी की बेटी नम्रता की।
लेकिन बेटी के सपनों में आसमान था। पिता ने बेटी के पंखों को आकाश दिया और आने वाले समय में ट्रेनिंग पूरी होने पर बेटी उड़ान भरगी। नम्रता बाजपेयी के पिता आशीष बाजपेयी दि सेक्सरिया शुगर मिल में कार्यरत हैं। वहीं मां दिव्या बाजपेयी विकास क्षेत्र बिसवां के परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। नम्रता बाजपेयी का चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है।
नम्रता बाजपेयी की ऑलइंडिया रैंकिंग 17 वीं है। इनकी स्कूल की शिक्षा रीजेंसी स्कूल सीतापुर से हुई है।
शेष अन्य शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। इसके साथ ही हाइस्कूल में जिला टॉप किया था।
नम्रता बाजपेयी के भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर पद पर चयन होने पर विधायक निर्मल वर्मा,नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, अजित मेहरोत्रा, पूर्व नपाध्यक्ष सीमा जैन,राजू जैन, समाजसेवी वीरेश मिश्रा, शिक्षाविद दिनेश चंद्र पाण्डेय, कवि व साहित्यकार संदीप सरस् , कवि पद्मकान्त शर्मा, पंडित कन्हैया लाल गीता विद्यालय के प्रबंधक पवन कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य आनंद कुमार मिश्रा आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।










Leave a Reply