केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तत्वाधान में आर्गनाइजेशन यूपी के नियमित बैठक 5 अक्टूबर को सीतापुर में -गोपाल टण्डन

Share this

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तत्वाधान में आर्गनाइजेशन यूपी के नियमित बैठक 5 अक्टूबर को सीतापुर में -गोपाल टण्डन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तत्वाधान में आर्गनाइजेशन यूपी के नियमित बैठकों के क्रम में कार्य समिति बैठक कार्यशाला आयोजित हो रही है। जो कि 5 अक्टूबर जिसमें लगभग प्रदेश के 72 जनपदों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे जिसमे प्रांतीय पदाधिकारियों समेत राष्ट्रीय प्राधिकारियों की भी उपस्थिति रहेगी।
यह बात एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल टण्डन ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया बैठक में दवा व्यवसाय से संबंधी महत्वपूर्ण विषय जैसे GST 2 के नए प्रावधानों पर दवा विक्रेताओं को उसके संदर्भ में संज्ञान देना।
प्रदेश में अधोमानक औषधियों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध पर चर्चा ड्रग एन्ड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के औचित्यहीन प्रावधानों को समाप्त किये जाने पर सहमत के आधार पर सरकार को अवगत कराना।
दवा विक्रेताओं की मंशा के अनुरूप एफडीए फूड एंड ड्रग को पूर्व की स्थिति में बहाल किया जाना।
आदि अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेश महेंद्र महामंत्री बसंत गोयल कोषाध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद में शामिल होंगे सीतापुर के दवा व्यापारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *