सीतापुर पहुँचे औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ किया एस सी एम सिनेमा, का उद्घाटन

Share this

सीतापुर पहुँचे औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ किया एस सी एम सिनेमा, का उद्घाटन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ द्वारा एस सी एम सिनेमा, सीतापुर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान केशव ग्रुप के एमडी मुकेश अग्रवाल ने सीतापुर के औद्योगिक विकास, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की संभावनाओं, बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों के पुनरुद्धार एवं व्यापारियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस पर मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने अपने संबोधन में कहा कि सीतापुर की भौगोलिक स्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे ध्यान में रखते हुए सरकार यहां औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक्सप्रेसवे एवं प्रमुख मार्गों के आसपास औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की योजनाओं में इस क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों एवं युवाओं को व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस नीति पर कार्य कर रही है। पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को पुनः विकसित कर नए निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
व्यापारियों की सुरक्षा के संबंध में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। व्यापारियों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी भय के अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
अंत में, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन सभी प्रयासों के माध्यम से सीतापुर को एक उभरते हुए औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने के लिए अग्रवाल समाज के प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर सागर गुप्ता जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के सभी संरक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
रामपति अग्रवाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, महेश चंद अग्रवाल, प्रहलाद राय अग्रवाल, जय प्रकाश भरतिया एवं राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल शामिल रहे।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री अंकित अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अरविंद जिंदल, अंकुर गोयंका, नीरज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, डॉ. प्रवीण गुप्ता, पवन बंसल, संदीप भरतिया, बसंत गोयल, युवा मंडल अध्यक्ष वैभव बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण अग्रवाल, यश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्राणशूल अग्रवाल, शिवम मोदी, राहुल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू अग्रवाल के नेतृत्व में रुचि अग्रवाल, विभूति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मिथिला सर्राफ, सुनीता अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
युवा महिला मंडल की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल के साथ नेहा अग्रवाल, रितिका अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, ज्योति गोयल, प्रज्ञा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल सहित अनेक सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुईं।
यह कार्यक्रम अग्रवाल सभा, महिला अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम के दौरान “छत्रपति महाराजा अग्रसेन जी की जय” एवं
“एक ईंट एक रुपया – अमर रहे” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
अंत में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें :  सीतापुर में एतिहासिक दवा व्यापारियों की बड़ी प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *