सीतापुर में एतिहासिक दवा व्यापारियों की बड़ी प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

Share this

सीतापुर में एतिहासिक दवा व्यापारियों की बड़ी प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-जनपद सीतापुर में इतिहास में पहली बार बड़ी कार्यशाला का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस शिंदे, OCDUP के पदाधिकारी प्रदेश के लगभग सभी जनपदों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में ऑर्गनाइजेशन उत्तर प्रदेश की नियमित बैठकों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को स्थानीय गेस्ट हाउस में कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण कार्य समिति बैठक एवं कार्यशाला का संचालन OCDUP के महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने की। इस बैठक में दवा व्यापारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य तौर पर जीएसटी 2.0 लागू किये जाने पर व्यापार में आ रही कठिनाइयों पर विचार एवं चर्चा, प्रदेश में अधोमानक/कॉपीराइट दवा व्यपार पर रोकथाम पर चर्चा, दवा निर्माताओं के द्वारा किये जा रहे मनमानी पर चर्चा, बाज़ार में आ रहे ऑनलाइन दवा व्यापार से हो रहे छोटे दवा व्यापारियों को नुकसान से कैसे बचाया जाए, संगठनात्मक विषयों पर चर्चा समेत दवा व्यापार के अन्य विषयों पर विचार विमर्श और चर्चा हुई। इस कार्यशाला में सीतापुर आँख अस्पताल द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 80 लोगों ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।
सीतापुर में आयोजित हुई इस बैठक में प्रदेश के लगभग समस्त जनपद के प्रतिनिधियों समेत देश के कई प्रदेशों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इसी के साथ महाराष्ट्र से आए AIOCD आल इंडिया ओरगिनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस शिंदे ने सभी दवा विक्रेताओं का मार्गदर्शन दिया और व्यापार को कैसे आगे बढ़ाया जाए इसका मूल मंत्र दिया। साथ ही प्रांतीय पदाधिकारियों ने प्रदेश स्तर पर चल रहे संगठन के कार्यों पर चर्चा की और सुझाव माँगे एवं दवा विक्रेताओं को नये प्रावधानों से अवगत कराया।
इसके अलावा अन्य जनपदों से आए पदाधिकारियों ने जिले स्तर पर आ रही दवा व्यापार में समस्याओं को साझा किया साथ ही समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में आए सभी पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय स्तर से ले कर प्रान्तीय पदाधिकारियों समेत सीतापुर के समस्त तहसीलों का भी सम्मान हुआ जिसमें महमूदाबाद, बिसवां, लहरपुर, मिश्रिख, महोली, खैराबाद, मछरेहटा, सिधौली, समेत अन्य तहसीलों के पदाधिकारी शामिल रहे।
इस कार्यशाला में AIOCD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस शिंदे, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, संगठन मंत्री संदीप शामिल रहे।
तो वहीं OCDUP के पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री सुधीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह तो वहीं केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सीतापुर द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में अध्यक्ष गोपाल टण्डन, महामंत्री बसंत गोयल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, शैलेश महेंद्र, प्रदीप धवन, सुजीत श्रीवास्तव, अनूप कोहली, ललित भट्ट, अमित सर्राफ, अनिरुद्ध चड्ढा, राजीव होरा, योगेंद्र रस्तोगी समेत सैकड़ो की तादात में दवा व्यापारी मौजूद रहे।
इस कार्यशाला में सीतापुर के दवा विक्रेताओं ने भी खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, अंत मे अध्यक्ष गोपाल टण्डन ने कार्यक्रम में आए सभी दवा विक्रेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और साथ ही महामंत्री बसंत गोयल ने सीतापुर के दवा विक्रेताओं द्वारा दिये गए सहयोग के प्रति सभी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें :  उद्योग व्यापार मंण्डल सीतापुर की महिला विंग की जिलाध्यक्ष श्रीमती कंचन प्रभा पांडे व युवा इकाई के जिलाध्यक्ष के पद पर पटेल श्रेयांश सिंह व जिला उपाध्यक्ष के पद पर अंकुर वर्मा की नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *