डोर टू डोर जन सम्पर्क कर समर्थन की अपील कर रहे है राधेश्याम जायसवाल

Share this

डोर टू डोर जन सम्पर्क कर
समर्थन की अपील कर रहे है राधेश्याम जायसवाल

(युगाधार समाचार )

सीतापुर- नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अपने चुनाव प्रचार हेतु डोर टू डोर जनसंपर्क कार्यक्रम को जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर विधायक एवं नगर पालिका सीतापुर चेयरमैन राधेश्याम जायसवाल के पुत्र एवं प्रतिनिधि सचिन जायसवाल द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों व कार्यकर्ताओं संग पैदल चलकर शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस, आगा कॉलोनी, जज कॉलोनी, बैजनाथ कॉलोनी व तरणताल रोड पर डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए अपनी पत्नी पूर्व नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती रश्मि जायसवाल को आगामी नगर पालिका चुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील की।

सचिन जायसवाल के अपनी पत्नी श्रीमती रश्मि जायसवाल को निकाय चुनाव में सीतापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद हेतु भारी मतों से चुने जाने हेतु किए गए जनसंपर्क कार्यक्रम में स्थानीय लोगों में बड़ा ही खासा उत्साह देखने को मिला और उन सभी के द्वारा निकाय चुनाव में रश्मि जायसवाल जैसी कर्मठ एवं अनुभवी प्रत्याशी को ही चुने जाने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें :  जिलाधिकारी ने किया बाबा साहब को याद

इससे पूर्व उक्त जनसंपर्क कार्यक्रम पूर्व विधायक पुत्र सचिन जायसवाल की अगुवाई में सैकड़ों समर्थकों एवं सपा कार्यकर्ताओं संग सिविल लाइन मोहल्ले में डॉक्टर रेनू महेश हॉस्पिटल के पास से प्रारंभ हुआ, जहां पर ढेरों मोहल्लेवासियों जिनमें सुधीर जायसवाल पूर्व सभासद, दीपक रावत, संजय दीक्षित, आशीष सेठ, संतोष बाजपेई, आशीष श्रीवास्तव उर्फ चचा, प्रमोद मिश्रा, गुरु प्रसाद उर्फ गुरु भाई, चंद्र प्रकाश जायसवाल, असलम प्रधान, नितिन वर्मा, अंकित त्रिवेदी निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष छात्र सभा आदि ने सचिन जायसवाल एवं समर्थकों का फूल माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिसके पश्चात सिविल लाइंस वार्ड के प्रत्येक मोहल्ले में पैदल चलकर डोर टू डोर सभी मोहल्ले वासियों से मिलकर उनका हालचाल लिया।
उक्त जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सचिन जायसवाल ने लोगों से बात करते हुए बताया कि हमारी प्राथमिकता रही है कि शहर के लोगों को सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हो। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाना, मार्ग प्रकाश व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण, शिक्षा संबंधी सुविधाएं व मार्ग निर्माण सहित जल निकासी आदि का प्रबंधन सही प्रकार से हो इसके लिए आप सभी से निवेदन है कि आप सभी अपनी बहू पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल को एक मौका और दें। जिस तरह से पूर्व में भी संपूर्ण शहर में गली एवं मार्गों पर सीसी एवं इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया, स्कूलों का मरम्मत कार्य, नगर में डिवाइडरों पर नई एलईडी लाइटों का अधिष्ठापन सहित कई तिरंगा झालर लाइटें लगवाई गई। नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर गर्मियों के मौसम में ठंडे पानी की उपलब्धता हेतु वाटर कूलर मशीनें लगवाई गई। नगर के प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार कार्य कराया गया। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ कराई गई। नगर के सभी प्रमुख मार्गों के किनारे फुटपाथ का निर्माण कराया गया।

यह भी पढ़ें :  आपकी बहू व बेटी बन कर आपके द्वार आशीर्वाद व समर्थन मांगने आई हूँ -कैशर जहाँ

उक्त जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सिविल लाइन वार्ड के श्री सरोज यादव, मुकेश वर्मा, विशाल दीक्षित, रिंकू, आशीष तिवारी, संदीप तिवारी, विजय शुक्ला, सचिन गुप्ता, राहुल रावत, चंदन बारी, जीतू रावत, विनीत कश्यप, प्रियांशु सिंह, विनय केतवाल, अरशद गाजी व रामजीवन रावत सहित अजय निषाद, पंडित हरेराम मिश्रा, रूपेंद्र कुमार पाल सदस्य क्षेत्र पंचायत, वली हसन पूर्व सभासद, दिनेश जयसवाल, डॉ अवनीश जा, राजीव जायसवाल बीनू भाई, विनय पुरी, राजेश कश्यप, अमन कश्यप, सरताज खान एडवोकेट, रूही कमाल अयूबी एडवोकेट, मोहम्मद कमाल अंसारी बीडीसी, नितिन सिंह सभासद, शिवम सिंह छोटा अखिलेश, मोहम्मद सलीम अड्डू सभासद, शमीम बेग पूर्व सभासद, शफीक अहमद कालिया पूर्व सभासद, चंद्रपाल भार्गव पूर्व प्रधान, योगेंद्र तिवारी पप्पू, मोहित जा, विक्की शर्मा, अंशु सिंह, वीरपाल सिंह, अनुभव सक्सेना, मोहम्मद आरिफ, संजीव दिक्षित बब्बी, आकाश सिंह, संदीप गुप्ता, जफर खान, डा० जैनेन्द्र जायसवाल, राजेश शुक्ला, फैयाजुल हसन शम्मी, अतुल सिंह गौरव, कुलदीप यादव, राम बहादुर यादव, अनस खान सपा युवजन सभा, राज मिर्जा, मुबारक अली गाजी, जावेद गाजी, मोहम्मद सलीम अंसारी, रिंकू मिश्रा, बब्बू खान पूर्व नगर अध्यक्ष, कमलेश जायसवाल प्रधान, राकेश वर्मा, भज्जूलाल भार्गव आदि सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *