Share this
आपका आशीर्वाद मिला तो वार्ड का करूंगा चहमुखी विकास -आलोक श्रीवास्तव
(युगाधार समाचार )
सीतापुर-अगर आप लोगों का स्नेह,प्यार व आशीर्वाद मिला तो तरीनपुर वार्ड का चौमुखी विकास विकास कराया जाएगा उक्त बात
तरीनपुर मोहल्ले मे भ्रमण के दौरान सभासद पद प्रत्याशी आलोक श्रीवास्तव ने कहीं। उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों ने सेवा करने अवसर दिया तो वार्ड की नियमित साफ सफाई व नाली, खड़ंजा का विकास कार्य कराना मेरी प्राथमिकता होगी।
तरीनपुर मोहल्ले मे अपने समर्थको के साथ घर घर जाकर लोगो से आशीर्वाद व सहयोग मांगा। भ्रमण के दौरान सभासद प्रत्याशी आलोक श्रीवास्तव के साथ कृष्ण किशोर श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र,शिवकुमार, अंकित श्रीवास्तव, रामकृष्ण राठौर, सुभाष सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।





Leave a Reply