Share this
आपकी बहू व बेटी बन कर आपके द्वार आशीर्वाद व समर्थन मांगने आई हूँ -कैशर जहाँ
(युगाधार समाचार )
सीतापुर -मैंने हमेशा आप लोगों को अपने परिवार का हिस्सा मना है और आप लोंगो के सुख दुख मे हमेशा आपलोगों के बीच रही हूँ आज मै आपलोगो के बीच आपकी बहू व बेटी बन कर आशीर्वाद व समर्थन मांगने आई हूँ!
यह बात मोहल्ला भूलनपुर, शेख टोला सहित अन्य इलाको का जनसम्पर्क करने के दौरान लहरपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की समाजवादी पार्टी प्रत्यासी पूर्व सांसद कैशर जहाँ ने कही!
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद सदस्य जासमीर अंसारी ने कहा कि मेरे कार्यकाल मे लहरपुर का ऐसा कोई वार्ड नहीं है जिसमे भयंकर गर्मी के दौरान अपनी जनता को शीतल व स्वच्छ जल पीने को मिले इसलिए आर ओ वाला ठंडा पानी वाला वाटर कूलर लगवाया है, इसके साथ साथ पानी की निकासी के लिए नाली व इंटरलाकिंग व सीसी रोड का निर्माण कराया है!आज पूर्व सांसद कैशर जहाँ आप लोंगो के बीच समाजवादी पार्टी की प्रत्यासी के रूप मै आपका आशीर्वाद व समर्थन माँगने आई है आप लोग इनके हाथों को मजबूत करे!
इस दौरान सैकड़ो की संख्या मे सपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे





Leave a Reply