रेडिको खेतान लिमिटेड, बिसवां (सीतापुर) द्वारा सीएसआर के अंतर्गत कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का हुवा आयोजन

Share this

रेडिको खेतान लिमिटेड, बिसवां (सीतापुर) द्वारा सीएसआर के अंतर्गत कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का हुवा आयोजन

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-रेडिको खेतान लिमिटेड, बिसवां (सीतापुर) इकाई द्वारा आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में खेलकूद एवं मनोरंजन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “दौड़ेंगे हम दुनिया देखेगी दम” रही, जिसने बच्चों में उत्साह, ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी की सीएसआर प्रमुख श्रीमती अनीता चौहान ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री शरद चौधरी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही प्लांट हेड अंशु श्रीवास्तव, फाइनेंस हेड अनिल कुमार जैन , एचआर हेड अजय गोस्वामी, इंजीनियरिंग हेड उपेंद्र नाथ पांडेय, बॉटलिंग प्रोडक्शन हेड भूपेंद्र सिंह तोमर, प्रोसेस हेड धर्मेंद्र कुमार यादव एवं कमर्शियल हेड दीपक सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अजय गोस्वामी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय कंदुनी, जगदीशपुर, कौरासा तथा उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंदुनी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के लिए 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न रोचक एवं सहभागितापूर्ण खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के अभिभावक एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में और अधिक गरिमा एवं प्रेरणा का वातावरण बना।
प्रतियोगिताओं के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कंपनी द्वारा बच्चों को साइकिल, एजुकेशन किट सहित अन्य उपयोगी उपहार वितरित किए गए। पुरस्कार प्राप्त कर सभी विजेता प्रतिभागी अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित दिखाई दिए। उनके चेहरे की खुशी और आत्मविश्वास कार्यक्रम की सफलता का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम के दौरान एवं समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को एनर्जी ड्रिंक एवं पौष्टिक नाश्ता वितरित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि रेडिको खेतान लिमिटेड के कर्मचारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
खेल का संचालन, अनुशासन व्यवस्था एवं कार्यक्रम का सफल समापन प्लांट सीएसआर इंचार्ज श्री विशाल शर्मा एवं उनकी संपूर्ण सीएसआर टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अपने संबोधन में श्रीमती अनीता चौहान ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य अतिथि श्री शरद चौधरी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रयास एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्लांट हेड श्री अंशु श्रीवास्तव ने बच्चों को खेल एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।
यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास एवं सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

यह भी पढ़ें :  कल बड़े पर्दे पर वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेलते देखेंगे खैराबाद नगरवासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *