कल बड़े पर्दे पर वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेलते देखेंगे खैराबाद नगरवासी

Share this

कल बड़े पर्दे पर वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेलते देखेंगे खैराबाद नगरवासी

👉अभिषेक गुप्ता ने खैराबाद में करवाई है मैच देखने की विशेष व्यवस्था
(युगाधार समाचार )

सीतापुर-क्रिकेट के महाकुंभ यानी फाइनल वर्ड कप सभी को बेसब्री से इंतजार है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं।
महाकुंभ में फाइनल भारत व ऑस्ट्रेलिया का मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
इसे लेकर पूरे देश में उत्साह फैल रहा है और खासकर राजधानी लखनऊ सटे सीतापुर जिले के खैराबाद लोगों का उत्साह देखने लायक है। विश्व कप में भारत व ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर इतना हंगामा क्यों है? जी हां, वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया
को भारत से मैच हारते देखना हर खैराबाद वासी के लिए गर्व की बात है।
इसके लिए खैराबाद में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिध अभिषेक गुप्ता बबलू भईया ने मैच देखने की विशेष व्यवस्था की है।
मैच की व्यवस्था मिश्रा गेस्ट हाउस में बड़ी वाल एलईडी पर प्रसारण होगा जिसमें बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।
अभिषेक गुप्ता ने बताया बीस साल बाद एक बार फिर विश्व कप फाइनल में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया है। एक टीम ने लगातार 10 बार अविश्वसनीय जीत हासिल की है, दूसरे ने 8 जीते हैं।
ऑस्ट्रेलिया कुछ संभावित मैच विजेताओं के साथ एक बड़ी मैच टीम है, लेकिन चिंता न करें। यह भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम से कहीं बेहतर है और यह 2003 का बदला लेने का समय है।
मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती सेमीफाइनल थी, इसलिए किसी खराब दिन को छोड़कर, हमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा विश्व कप खिताब जीतना चाहिए। भरोसा रखें।’

यह भी पढ़ें :  न्यू स्टार टीम ने जीता नगरा टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *