Share this
न्यू स्टार टीम ने जीता नगरा टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
👉फाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले अनस बने मैन ऑफ द मैच
(युगाधार समाचार)
सीतापुर- नगरा इलाके में आयोजित टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार तड़के सुबह न्यू स्टार टीम और खैराबाद की पांडा इलेवन के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मैच हुआ। आखिरी ओवर में मैच का निर्णय निकल पाया। जिसमें न्यू स्टार की टीम ने पांडा इलेवन को सात रन से हराकर टूर्नामेंट के विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले अनस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पांडा इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजों करने उतरी न्यू स्टार की टीम के बल्लेबाजों अनस और जैन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अनस ने 23 और जैन ने 17 रन बनाए। छह ओवरों में टीम ने 49 रन बनाए। जवाब में पांडा इलेवन ने शुरुआत के दो ओवरों में 18 रन बना दिए। जिससे मैच में रोमांच आ गया। उसके बाद शानू और अनस के दो ओवरों में मैच का रुख न्यू स्टार टीम के पक्ष में कर दिया और टीम ने सात रनों से टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने पर अनस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को पुरस्कार के तौर पर आठ हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।





Leave a Reply