योगी की मां पर टिप्पणी से सियासी बवाल,सड़क पर उतरा हिंदू सुरक्षा सेवा संघ

Share this

योगी की मां पर टिप्पणी से सियासी बवाल,सड़क पर उतरा हिंदू सुरक्षा सेवा संघ

👉प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन,अनूप खेतान ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-बिहार के पटना जिले में आयोजित धार्मिक सभा में मशहूर मौलाना अब्दुल्ला सलीम की टिप्पणी से बखेड़ा खड़ा हो गया। मौलाना ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है। यह वाक़िया रमजान के दौरान हुआ।जहां मौलाना उत्तर प्रदेश में गौहत्या के खिलाफ बने सख्त कानूनों की आलोचना कर रहे थे।उन्होंने गाय को ‘मां’ मानने की हिंदू परंपरा का मजाक उड़ाया और योगी की मां का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक बात कही। इस बयान ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई और समाज में तनाव बढ़ा दिया। मौलाना ने यह भी कहा कि यूपी में अगर किसी के पास गाय का मांस मिल जाए, तो पुलिस पैर में गोली मार देती है। उनका यह भाषण भड़काऊ और हिंदू आस्थाओं का अपमान करने वाला है। सोशल मीडिया पर बयान वायरल होने के बाद सूबे के सियासत में तूफान मचा है। महंत राजू दास की अगुवाई में हिंदू सेवा सुरक्षा संघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर साथियों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया है। शहर के मुख्य बाजार से लालबाग चौराहे तक पैदल मार्च कर मौलाना का पुतला फूंक और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अनुप खेतन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हुई टिप्पणी निंदनीय यह मुख्यमंत्री पर हुई टिप्पणी नहीं बल्कि संत और सनातन का अपमान है। उन्होंने कहा कि मौलाना पर कड़ी कार्रवाई न होने तक संगठन प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करता रहेगा।

यह भी पढ़ें :  एम्स में अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार, पैदल चलने की भी छुट्टी, ये सुविधा आएगी काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *