Share this
फातिमा शेख जीवन एवं शिक्षा में योगदान” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार हुवा आयोजित
(युगाधार समाचार)
सीतापुर – स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय मे “फातिमा शेख जीवन एवं शिक्षा में योगदान” विषय पर ‘उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी, लखनऊ ‘ के सहयोग से भारत एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा०जनाब शफात हुसैन साहब, निदेशक -उ० प्र०वक्फ विकास निगम, उ प्र सरकार, लखनऊ ने बालिका शिक्षा के महत्व पर विधिवत प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० आलमीन अली, पूर्व सचिव, उ० प्र० अल्पसंख्यक आयोग, लखनऊ ने किया। समन्वयक इंजीनियर मो०अनीस, निदेशक -तकनीकी शिक्षा विकास एवं जनकल्याण संस्थान, लखनऊ रहे। आयोजन सचिव प्रो०अमिय कुमार एवं संरक्षक प्राचार्या प्रो० कामिनी वर्मा ने अपने वक्तव्य से फातिमा शेख के शिक्षा के योगदान पर उपस्थित छात्राओं को अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि के रूप प्रो० रजनी कांत, प्राचार्य आर एम पी पी जी कालेज सीतापुर एवं डॉ० राजीव द्विवेदी,प्राचार्य-डी डी यू राजकीय पी जी कालेज सीतापुर ने अपने विचारों से सेमिनार का गौरव बढ़ाया।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० कीर्ति शर्मा,डॉ०दाऊद अहमद, डॉ० शिशिर श्रीवास्तव,प्रो० कल्पना सिंह, डॉ० अजीत यादव, डॉ० कुलदीप कुमार,डॉ० नीलम यादव, डॉ० शालिनी चौधरी ने अपने विचारों से उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों के अन्तर्मन को जागृत कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० हरिकेश एवं धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर मो अनीस द्वारा किया गया।












Leave a Reply