Share this
पश्चिम बंगाल और असम जीत पर झूम उठे भाजपा कार्यकर्ता
👉भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में मनाया जश्न
👉बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
(युगाधार समाचार)
सीतापुर। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर सीतापुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए। जहां असम में भाजपा सरकार वापसी कर रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार को हराकर भाजपा सरकार बनने जा रही है। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता टीवी के सामने बैठे थे और चुनाव परिणाम पर नजर रख रहे थे। दोपहर होते-होते तस्वीर साफ हो गई कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने जा रही है।
यह आसार नजर आते ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद अचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए लालबाग अटल चौक पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। यहां बता दें कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा को पार्टी ने चुनावी जिम्मेदारी सौपी थी। भाजपा ने अचिन मेहरोत्रा को पश्चिम बंगाल में आरमबाग विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। संपूर्ण चुनाव अचिन मेहरोत्रा पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की राह प्रशस्त करते रहे अचिन मेहरोत्रा ने लगभग 3 माह से अधिक समय अपनी विधानसभा में कार्य किया जिसका परिणाम यह हुआ कि जिस सीट के प्रभारी अचिन मेहरोत्रा थे वहां 30000 से अधिक मतो से विजय हुई…अब नतीजा उनकी मंशा के अनुरूप आ रहे हैं। इस मौके पर अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी लोग भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबका साथ सबका विकास पर लोगों का विश्वास आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने पश्चिम बंगाल की जनता का दिल जीता है। भाजपा नेताओं के दौरे से पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला , कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। जिसका परिणाम है कि आज भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल में बनने जा रही है। यह भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। इस मौके पर ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर संजय मिश्रा,जितेंद्र मेहरोत्रा,भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, दीपिल अरोड़ा ,अंकुल तिवारी,सुभाष यादव,राजेन्द्र यादव,उत्तम पांडेय,सत्यम सिंह,विवेक सिंह,मोनू बाल्मीकि,हीरा मिश्रा, पवन बाल्मीकि,निर्मल मिश्रा,सुबोध मिश्रा,शिवा गोस्वामी,आदि मौजूद रहे।












Leave a Reply