विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे सांसद

Share this

विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे सांसद

(युगाधार समाचार)

सीतापुर। विद्युत विभाग के संविदा कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों के समर्थन में बुधवार को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पहुंच गए। इससे प्रदर्शन कारियों का उत्साह बढ़ गया। सांसद ने संविदा कर्मियों से बातचीत करते हुए उनकी मांगे जायज बताईं। हर तरह से समर्थन का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि नौ हजार रुपये में किसी भी परिवार का भरण पोषण बेहद मुश्किल है। सरकार को घेरते हुए कहा कि इतनी मामूली आय में घर कैसे चलाया जाता है इसका तरीका बता दें। उन्होंने संविदा कर्मियों को होने वाले शारीरिक व आर्थिक नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई। अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर सांसद ने समस्याओं के समाधान किए जाने की बात कही। सांसद ने कहा कि 15 दिन में निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  घोटाले बाज सचिव प्रदीप चौधरी का का नया कारनामा आंगनवाड़ी संचालिका को दिया सरकारी आवास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *