Share this
रामगांव क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, पिस्टल से फायर का प्रयास
(युगाधार समाचार)
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम धरमनपुर निवासी सोनू पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात करीब तीन बजे मोटर साइकिल से जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि एक ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर दिया।
पीड़ित ने हमलावरों की बाइक का नंबर UP53 BJ 2560 बताया है। राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। इस सम्बंध में पीड़ित द्वारा थाना रामगांव पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक राना राज सिंह को विवेचना का दायित्व सौंपा है।












Leave a Reply