तीन वर्षीय श्री विश्वकर्मा ने 14 मिनट में तैरकर पार किया विशाल यमुना नदी। बना नन्ही जलपरी का आश्चर्यजनक रिकॉर्ड

Share this

तीन वर्षीय श्री विश्वकर्मा ने 14 मिनट में तैरकर पार किया विशाल यमुना नदी। बना नन्ही जलपरी का आश्चर्यजनक रिकॉर्ड

👉नन्ही जलपरी श्री विश्वकर्मा को मुख्य अतिथि कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने किया पुरस्कृत

(युगाधार समाचार)

प्रयागराज । प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवजीवन तैराकी क्लब के तत्वाधान में तैराकी प्रशिक्षण यमुना नदी में प्रशिक्षित तैराको द्वारा दिया जा रहा है, उस शिविर में कीडगंज प्रयागराज निवासी 3 वर्षीय श्री विश्वकर्मा ने आज 14 मिनट 32 सेकंड में विशाल यमुना नदी को ब्रेस्ट स्ट्रोक से तैरकर पार किया और यह आश्चर्यजनक उपलब्धि हासिल की।
मुख्य अतिथि विख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा सदस्य राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के उपस्थिति में आज प्रातः 6:45 बजे श्री विश्वकर्मा पुत्री परमेंद्र विश्वकर्मा माता रश्मि विश्वकर्मा अपने प्रशिक्षक त्रिभुवन निषाद के साथ मीरपुर सिंधु सागर घाट (बरगद घाट) लेटे हुए हनुमान जी व शंकर जी का दर्शन करने के उपरांत तैरना शुरू किया 500 मीटर की दूरी कुल 14 मिनट 32 सेकंड में विशाल यमुना नदी को ब्रेस्ट स्ट्रोक से तैरकर उपस्थित जन समूह को आश्चर्यचकित कर दिया। जिस समय श्री विश्वकर्मा यमुना नदी पर मछली की तरह अपने छोटे-छोटे हाथों से आगे बढ़ रही थी साथ लगी नाव पर चल रहे श्री की दादी अरुणा विश्वकर्मा, माता रश्मि, पिता परमेंद्र, मौसी निशा, मामा दीपक, बूआ शिल्पी, फूफा अमित, भाई आरव, बहन श्रीनिका विश्वकर्मा व दर्जनों नाव पर बैठे सैकड़ो दर्शक उसके तैरने की इस आश्चर्यचकित कर देने वाली उपलब्धि देख रहे थे गंगा मैया की जय जमुना मैया की जय विश्वकर्मा भगवान की जय के नारे से नदी गुंजायमान हो रही थी। यमुना नदी पार करने के उपरांत मां यमुना में अपने प्रशिक्षिका कमला निषाद, त्रिभुवन निषाद, मानस निषाद व परिवार के साथ पूजा के उपरांत सभी को प्रसाद प्रदान किया गया । यमुना पार करते ही मुख्य अतिथि रवीन्द्र कुशवाहा ने नन्ही जलपरी श्री विश्वकर्मा को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत भी किया देखते देखते पुरस्कार देने वालों की लाइन लग गई।

यह भी पढ़ें :  मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थानो पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर बेटियों ने कमान संभाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *