ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को रही बजरंगबली के जयकारों के साथ भण्डारे की धूम

Share this

ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को रही बजरंगबली के जयकारों के साथ भण्डारे की धूम

👉पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजीव गुप्ता(टिंचू)हनुमत भक्ति में सराबोर दिखे कराया भण्डारा

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-हनुमान चालीसा और संकटमोचन हनुमानष्टक की पावन चौपाइयों और जयकारों के साथ पूरा सीतापुर जिला महाबली हनुमान की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आया। ज्येष्ठ मास के पावन अंतिम मंगलवार के अवसर पर जनपद के कोने-कोने में भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर मार्ग, हर चैराहा और हर मंदिर बजरंगबली के रंग में रंगा दिखाई दिया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड और श्रीरामचरितमानस के पाठ की गूंज सुनाई देने लगी, जो देर रात तक जारी रही।इस पावन अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सैकड़ों स्थानों पर भव्य भंडारों का आयोजन किया गया, जहाँ लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।भक्ति और सेवा के इस महापर्व पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता संजीव गुप्ता टिंचू द्वारा आयोजित भव्य भंडारा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महाबली हनुमान के परम भक्त संजीव गुप्ता टिंचू ने इस बार दो प्रमुख स्थलों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। पहला आयोजन पावर हाउस स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर पर हुआ, जबकि दूसरा भव्य भंडारा टाउन हॉल गेट के ठीक सामने आयोजित किया गया।भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और आयोजकों द्वारा महाबली बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और भोग लगाने के बाद हुआ। इसके बाद जैसे ही प्रसाद का वितरण शुरू हुआ, भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। क्या आम और क्या खास, हर वर्ग के लोग पंक्तिबद्ध होकर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोष के साथ प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।संजीव गुप्ता टिंचू के इस आयोजन में शहर की नामचीन हस्तियों, राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों (माननीयों) ने भी शिरकत की। जिले की तमाम बड़ी राजनीतिक और सामाजिक शख्सियतों ने भंडारा स्थल पर पहुँचकर सबसे पहले महाबली के चरणों में माथा टेका, आशीर्वाद लिया और फिर आम जनता के बीच बैठकर पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक संजीव गुप्ता टिंचू ने स्वयं खड़े होकर सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें आदरपूर्वक प्रसाद वितरित किया।इसी कड़ी में शहर के जेल रोड पर भी भक्ति का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहाँ स्थानीय सभासद प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व सुबह के समय विद्वान आचार्यों द्वारा पवित्र श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ किया गया। मानस पाठ की चैपाइयों से पूरा जेल रोड क्षेत्र भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने इस पाठ में हिस्सा लिया।दोपहर को मानस पाठ की पूर्णाहुति और महाआरती के बाद सभासद प्रदीप गुप्ता द्वारा भंडारे का शुभारंभ किया गया। जेल रोड पर आयोजित इस भंडारे में देर रात तक राहगीरों, रिक्शा चालकों, स्थानीय व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों ने पूड़ी-सब्जी, बूंदी और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। सभासद प्रदीप गुप्ता ने कहा कि हनुमान जी की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और प्रभु की कृपा से यह आयोजन हर वर्ष इसी तरह भव्य रूप लेता जा रहा है। भीषण गर्मी और तपती धूप को देखते हुए सीतापुर के विभिन्न चैराहों, मुख्य मार्गों और बाजारों में भी स्वैच्छिक संगठनों, युवा कमेटियों और स्थानीय दुकानदारों द्वारा सेवा स्टॉल लगाए गए थे। जिले के लगभग हर प्रमुख चैराहे पर राहगीरों को रोक-रोक कर ठंडा पानी, रूहअफजा का शर्बत, बेल का रस और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।यात्रियों और तपती धूप में काम करने वाले मजदूरों के लिए यह शर्बत और ठंडा पानी किसी वरदान से कम नहीं था। लोगों का कहना था कि बड़े मंगलवार पर भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है, और सीतापुर की जनता ने आज दिल खोलकर इस परंपरा का निर्वहन किया है।कुल मिलाकर, मंगलवार का दिन सीतापुर के लिए पूरी तरह से राम और हनुमान की भक्ति को समर्पित रहा। सुबह चार बजे से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों को फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। देर रात तक भंडारों में पूड़ी-सब्जी छनने और प्रसाद बटने का सिलसिला चलता रहा। इस धार्मिक माहौल ने न केवल लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ाया, बल्कि संपूर्ण जिले को एक अनूठे सेवा भाव के सूत्र में बांध दिया।

यह भी पढ़ें :  कृष्ण की लीलाओं की कथा अनन्त और अपरम्पार - विमल चैतन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *