Share this

जनता जनार्दन के सपनों को पूरा करने वाला बजट है: -अभिषेक गुप्ता

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट आज संसद में पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आज 8वीं बार बजट पेश कर इतिहास रचा. वित्त मंत्री ने आम लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं. खैराबाद नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने बजट का स्वागत करते हुए बताया यह बजट युवा, गरीब, किसान, महिलाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने वाला है. खासकर मिडिल क्लास के योगदान का ध्यान रखते हुए यह बजट अभूतपूर्व तोहफा लेकर आया है. बारह लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर से राहत दिए जाने के निर्णय उत्साहजनक है. मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को एक शानदार बजट पेश करने के लिए बधाई देना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें :  लखनऊ के छात्र शिवांश को मिली ‘विश्वासम् विद्यावृत्ति’, फीस से लेकर किताबों तक की पूरा खर्च उठाएंगे कुमार विश्वास के प्रशंसक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *