राजा टोडरमल स्मारक समिति के पदाधिकारियो ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share this

राजा टोडरमल स्मारक समिति के पदाधिकारियो ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

👉मांग बिंदुओं पर जल्द कार्रवाई न हुई तो मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

(युगाधार समाचार)

सीतापुर -राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवादल संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी के द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में 7 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को सौप कर कार्रवाई की मांग की ।
अपर जिलाधिकारी ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजयपुरी ने बताया 1 मई को समय राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवा दल (RSSD ) की बैठक की गई थी,जिसमे नव नियुक्ति महिला प्रदेश अध्यक्षा निधि खन्ना से बैठक में संस्था के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई थी। राजा टोडरमल संस्था के द्वारा शासन प्रशासन से काफी दिनों से मांग की जा रही हैं,जो पूरी नहीं की गई हैं।
लालबाग सीतापुर चौराहे से आंख अस्पताल तक मार्ग का राजा टोडरमल के नाम का नामकरण किया जाए,जो पूर्व जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष मिश्रा के द्वारा राजा टोडरमल की 10 फरवरी जयंती के अवसर पर सन 2006 को पार्क में घोषणा की गई थी, उसके बाद पूर्व जिलाधिकारी संजय कुमार जी व कमिश्नर विनोद शंकर चौबे जी ने पत्थरों को बनवा कर उस पर राजा टोडरमलमार्ग का नाम लिखवाया गया था,कुछ गड़बड़ी होने के कारण नहीं लग पाया था। ,राजा टोडरमल पार्क के अंदर बंद पड़ी लाइब्रेरी जिसमें कबाड़ भरा हुआ है,उसी के अंदर वाटर कूलर भी बंद है,उसे जल्द से जल्द खाली कराया जाए, जिससे टोडरमल जी से संबंधित पुस्तकें रखी जा सके, आम जनमानस को राजा टोडरमल जी के इतिहास की जानकारी हो सके। सीतापुर के लहरपुर के राजापुर गांव की जन्म स्थली के नाम से जाने जाते हैं। राजा टोडरमल पार्क कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर गन्दा नाला खुला पड़ा है,जिसे ढकवाया जाए। कलेक्ट्रेट परिसर सीतापुर में स्थित टोडरमल पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाए।
राजस्व के जनक राजा टोडरमल जी के नाम सीतापुर जिले में प्रवेश द्वार पर गेट का निर्माण कराया जाए। तहसील लहरपुर के राजापुर गांव में 85 बीघे तीर्थ जो राजा टोडरमल जी ने स्वयं निर्माण कराया था वह जीर्ण सीर्ण अवस्था में पड़ा हुआ है, उस पर भूमाफिया कब्जा करना चाहते हैं,उसका भी सौंदर्यीकरण कराया जाए। मोहल्ला सेक्टर 1 आदर्श नगर सीतापुर राजा टोडरमल मार्ग की दशा दयनीय बनी, हुई, मार्ग को सही कराया जाए l मांग बिंदुओं पर जल्द से जल्द मांगे पूरी न हुई,उक्त मांगो को लेकर, राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवा दल का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिव नाथ मिश्रा ,जिला मीडिया प्रभारी/आल इंडिया संपादक संघ जिला अध्यक्ष सन्तोष कुमार राव, कार्यकारिणी सदस्य अवनीश कुमार,पिछड़ा वर्ग महिला नगर अध्यक्ष इंदू रानी ,महिला नगर प्रभारी,नीलम गोड़, सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  युवाओं को प्रेरित करता रहेगा काकोरी प्रतिशोध - अभिषेक गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *