Share this
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के नंदीगामा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के नेताओं ने गणेश पंडाल के पास चिकन बिरयानी परोसने का आयोजन किया. यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की पुण्यतिथि पर किया गया था. लेकिन जैसे ही यह बात फैली, श्रद्धालुओं में गुस्सा भड़क उठा और देखते ही देखते तनाव फैल गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे जोश और भक्ति के साथ चल रहा है. ऐसे में पंडाल के बिल्कुल बगल में गैर-शाकाहारी भोजन परोसना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है. विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया.












Leave a Reply