GST रेट कट पर बोले पीएम मोदी, रिफॉर्म को माना सुधारों का डबल-डोज

Share this

पीएम नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रेट कट को लेकर पहली बार टीवी कैमरों के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि नए जीएसटी रिफॉर्म से पनीर से लेकर ड्राई-फ्रूट तक सब पहले से सस्‍ता हो गया है. जीएसटी को लेकर हमने जो वादा किया था वो पूरा किया. यह सुधारों की डबल डोज है. जीएसटी कम करने से लोगों का लाइफस्‍टाइल बेहतर होगा. पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी कट से इज ऑफ डूइंग बिजनेस में मदद मिलेगी. इसके अलावा रिफॉर्म से लोगों के हाथ में पैसा आएगा और खपत बढ़ेगी, जिससे अर्थव्‍यवस्‍था को फायदा होगा. पीएम ने कहा कि भारत की ग्रोथ करीब-करीब आठ परसेंट है. हम दुनिया में सबसे तेज गति से ग्रो कर रहे हैं. भारत को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए रिफॉर्म का सिलसिला चलता रहेगा.

कांग्रेस काल में दुखी थे किसान
पीएम मोदी टीचर्स डे से एक दिन पहले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ बातचीत कर रहे थे. पीएम ने कहा कि टीचर्स का काम कक्षाओं से कहीं आगे तक जाता है. वे युवा शक्ति के चरित्र निर्माण और जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं. पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में किसान दुखी थे. कांग्रेस खेती के उपकरणों पर किसानों से मोटा टैक्‍स लेती थी. हमनें इसपर किसानों को राहत दी है. पीएम ने कहा कि लगातार इस तरह के सुधार होते रहने चाहिए. आजादी के बाद यह सबसे बड़ा फैसला है.
बच्‍चे बनाएं विदेश सामान इस्‍तेमाल की सूची
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्‍चे परिवार में बैठकर सूची बनाएं. सुबह से लेकर अगले दिन तक घर में इस्‍तेमाल होने वाली कितनी चीजें विदेशी हैं. जागरुकता आएगा तो समझ आएगा कि इससे हमारे देश को क्‍या मिलेगा. आप पूरी नई पीढ़ी को आंदोलित कर सकते हैं. पीएम ने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये खर्च खाद्य तेल आयात करने के लिए खर्च करना पड़ता है. इसे रोका जा सकता है.
यह भी पढ़ें :  खुशियां बांटने से दोगुनी हो जाती हैं, अगर वक्त मिले तो दूसरों के साथ अपनी खुशियां बांटें-शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *