Share this
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर सीधा हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गडकरी परिवार पर यह बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, गडकरी के बेटे एथेनॉल के बिजनेस से मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि खुद गडकरी बतौर मंत्री पॉलिसी बना रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गडकरी परिवार को एथेनॉल पॉलिसी का सबसे बड़ा लाभ मिला है और यही वजह है कि लक्ष्य भी तय समय से पहले पूरा कर लिया गया.
कांग्रेस का कहना है कि नितिन गडकरी के बेटे निखिल गडकरी और सारंग गडकरी की कंपनियां Cian Agro Industries & Infrastructure Ltd और Manas Agro Industries And Infrastructure Ltd सीधे तौर पर एथेनॉल प्रोडक्शन से जुड़ी हुई हैं. निखिल गडकरी की कंपनी Cian Agro का जून 2024 में रेवेन्यू 18 करोड़ रुपये था, जो जून 2025 तक बढ़कर 723 करोड़ रुपये हो गया. इतना ही नहीं, कंपनी के शेयर की कीमत जनवरी 2025 में 37 रुपये थी, जो अब बढ़कर 638 रुपये तक पहुंच गई. यानी कीमतों में 2184% की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई.
सरकार की उपलब्धि पर भी सवाल
पवन खेड़ा ने तंज कसा कि पिछले 11 साल के इतिहास में कोई भी स्कीम समय से पूरी नहीं हुई, लेकिन एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य तय समयसीमा से पहले ही पूरा हो गया. कांग्रेस का आरोप है कि इस उपलब्धि के पीछे असली कारण गडकरी परिवार के व्यावसायिक हित हैं. इस पूरे मामले पर अभी तक नितिन गडकरी या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन कांग्रेस के इस हमले ने एक बार फिर से सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच टकराव को तेज कर दिया है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक हलकों में और भी गरमा सकता है.

Leave a Reply