पूर्णिया से कोलकाता और दिल्ली के लिए शुरू होगी फ्लाइट! जानें कब से कर सकेंगे टिकट की बुकिंग?

Share this
पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया से 15 सितंबर को हवाई सेवा शुरू होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद 15 सितंबर को पूर्णिया आएंगे और हवाई सेवा का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा नए टर्मिनल बिल्डिंग के शिलान्यास की भी संभावना है. वहीं शीशाबाड़ी में प्रधानमंत्री की एक बड़ी सभा होगी, जहां से वह जोगबनी से पटना तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही कई अन्य बड़ी सौगात भी प्रधानमंत्री पूर्णिया प्रमंडल को देने वाले हैं. पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द ही कोलकाता, अहमदाबाद और दिल्ली की उड़ान सेवा शुरू होने वाली है.

बता दें, इसको लेकर इंडिगो, स्टार, एयर इंडिया और स्पाइस जेट एयरवेज कंपनी ने सर्वे भी कर लिया है. बताया जा रहा है कि इस महीने के आखिर में पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हो जाएंगी. वहीं फ्लाइट के टिकटों की बुकिंग भी अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है. हालांकि अधिकारी इस बारे में अभी खुलकर कुछ भी नहीं बताना चाह रहे हैं.

पोर्टा केबिन का काम अंतिम चरण

बता दें, पूर्णिया एयरपोर्ट की बात करें तो पोर्टा केबिन का काम अंतिम चरण में है. सड़क निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है. हालांकि 5 सितंबर को ही इसे हैंडओवर करना था. लेकिन, लगता है कि 5 दिन और इसमें लग जाएगा. वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कई बड़े अधिकारी से लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार भी पूर्णिया एयरपोर्ट का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं की.
वहीं पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत होने से इस इलाके के करोड़ों लोगों में काफी खुशी है. खासकर जिन लोगों ने एयरपोर्ट के लिए वर्षों तक काफी संघर्ष किया वे लोग इसे भगवान की बहुत बड़ी देन मान रहे हैं. एयरपोर्ट फॉर पूर्णिया के संयोजक विजय श्रीवास्तव पिछले कई वर्षों से लगातार भूख हड़ताल आंदोलन के साथ-साथ प्रधानमंत्री से लेकर सभी विभाग तक पत्राचार करते रहे. उन्होंने कहा कि 255 साल पुराना पूर्णिया जिला को डबल इंजन की एनडीए सरकार ने एयरपोर्ट के रूप में अब तक की सबसे बड़ी सौगात दी है.  इससे 100 किलोमीटर त्रिज्या वाले पूर्णिया और कोशी प्रमंडल के अलावे बंगाल और नेपाल के करोड़ों लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, कृषि के क्षेत्र में काफी फायदा होगा
यह भी पढ़ें :  माँ बाप व शिक्षकों को बच्चों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी: ममता मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *