पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए अवध शुगर मिल हरगांव ने भेजी राहत सामग्री

Share this

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए अवध शुगर मिल हरगांव ने भेजी राहत सामग्री

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-पंजाब में आई भीषण बाढ़ से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, हरगाँव ने सराहनीय पहल की है। मिल प्रबंधन ने राहत सामग्री से भरा वाहन शनिवार को मिल परिसर से रवाना किया। सामग्री को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाकर ज़रूरतमंदों में वितरित किया जाएगा।

राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाते हुए अधिशासी अध्यक्ष ए.के. दीक्षित ने कहा कि मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, सहयोग की यह श्रृंखला जारी रहेगी।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार राहत सामग्री में खाद्यान्न, पीने का पानी, रिफाइंड तेल, चीनी सहित आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ शामिल हैं।

दीक्षित ने सिख समाज की सेवा परंपरा को भी नमन करते हुए कहा कि जब-जब देश संकट में पड़ा है, सिख भाइयों ने लंगर और सेवा के माध्यम से इंसानियत का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज वही सिख समाज कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है, इसलिए सभी को आगे बढ़कर उनकी मदद करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है-मुकेश अग्रवाल

इस अवसर पर अधिशासी उपाध्यक्ष विवेक तिवारी, शरद सिंह, प्रमोद कुमार, अनिल शर्मा, महेश भट्ट, संजीव राणा, मनोज निर्वाल, देवेंद्र सिंह, अरविंद मिश्र, अजय भानू, जे.एन. सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, शशि शर्मा, जसविंदर सिंह, सरदार साहब सिंह, जोगेंद्र सिंह तथा सिख समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *