Share this
सनातन ब्राह्मण समाज अक्षय तृतीया पर आयोजित करेगा कन्या विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार
👉 विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार संस्कार के लिए गठित की गयी समिति
(युगाधार समाचार)
सीतापुर -सनातन ब्राह्मण समाज द्व्रारा 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार की तयारी बैठक शहर के गल्ला मंडी के निकट शिव शक्ति मंदिर में आहुत की गयी।
बैठक का शुभारम्भ भगवान परशुराम के उदघोष व पूजन अर्चन से हुआ। अध्यक्षता विश्वंभर तिवारी व संचालन राम प्रकाश पाण्डेय ने की। बैठक के दौरान अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह तैयारियों पर योजना बनाते हुए समितियों का गठन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस साल 27 विवाह और 10 यज्ञोपवीत के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, अभी कुछ आवेदन आने की सम्भावना बनी है। सर्वसम्मति से समितियों का गठन करते हुए भोजन व्यवस्था समिति में सचिन त्रिपाठी, अजय मिश्र, डॉ वेदप्रकाश त्रिपाठी, मित्र रत्न तिवारी, को व स्वागत समिति में नैमिष रत्न तिवारी, पंकज पांडेय, जीवेश रत्न तिवारी, नामित किया गया, वही जलपान समिति में शशि मिश्रा, शशि तिवारी, प्रेमलता बाजपेयी, रानी मिश्रा, सावित्री मिश्र, को रखा गया। दहेज की व्यवस्था की जिम्मेदारी विश्वंभर तिवारी, दिनेश चंद्र मिश्रा, कन्हैया लाल शुक्ला को दी गयी। अतिथि सत्कार रामप्रकाश पांडेय, रामदत्त मिश्र, आकाश राय, विष्णु कुमार पांडेय, नगर अध्यक्ष प्रभात तिवारी, राम किशोर दीक्षित, रत्नेश द्विवेदी को सौपा गया। विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार में सहयोगी अशोक तिवारी, राजेश तिवारी, अशोक मिश्र, कमलेश पांडेय, रामचंद त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार मिश्र वीरू, उमेश मिश्र, आकाश शुक्ला, कृष्ण बिहारी अवस्थी, कैलाश नाथ शुक्ला, राम प्रकाश पाण्डेय, प्रतीश मिश्रा, हरि शंकर मिश्रा, अनुपम मिश्रा. आदि ने पूर्ण सहयोग करके समारोह को सफल बनाने के लिए लोगों को तन मन धन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।












Leave a Reply