अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा सीतापुर एवं सर्व समाज संगम सभा (S4) के द्वारा संयुक्त रूप से भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का भव्य प्रकटोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

Share this

अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा सीतापुर एवं सर्व समाज संगम सभा (S4) के द्वारा संयुक्त रूप से भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का भव्य प्रकटोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-अक्षय तृतीया के पावन पर्व की शुभ मुहूर्त में सीतापुर में परशुराम चौक के निकट बने चमत्कारी भगवान परशुराम मंदिर में अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा सीतापुर एवं सर्व समाज संगम सभा (S4) के द्वारा संयुक्त रूप से भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का भव्य प्रकटोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न किया गया.
सर्वप्रथम विद्वान धर्मचार्यों द्वारा भगवान परशुराम का वैदिक मन्त्रों के द्वारा पूजन अर्चन किया गया एवं सुगन्धित पुष्पों से बनी माला से भगवान परशुराम का माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात विधि विधान से हवन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एवं प्रसाद का वितरण किया गया.
भगवान परशुराम का पूजन अर्चन एवं हवन सम्पन्न होने के पश्चात शंखध्वनि के साथ भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया. भव्य शोभायात्रा शंखध्वनि, ढोल, नगाड़े की आवाज के साथ साथ डीजे पर भगवान परशुराम के भजनों एवं गीतों के साथ पूर्व निर्धारित मार्ग तरणताल, डाक्टर रेखा गोयल चौराहा, जीआईसी चौराहा होते हुए लालबाग चौराहा पहुंची. उसके बाद लालबाग चौराहे से आँख अस्पताल होते हुए परशुराम चौक पर बने चमत्कारी भगवान परशुराम मंदिर पर सम्पन्न हुयी. शोभायात्रा के दौरान जगह जगह भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया एवं पुष्प वर्षा की गयी. शोभायात्रा में हजारों की संख्या में पैदल, दोपहिया वाहन एवं चारपहिया वाहन के साथ सर्व समाज के लोग मौजूद रहकर श्रद्धा एवं जोश के साथ भगवान परशुराम के जयकारे का घोष करते रहे.इस पावन एवं भव्य शोभायात्रा में मातृ शक्ति के रूप में भारी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं.
भव्य शोभायात्रा सम्पन्न होने के बाद भगवान परशुराम मंदिर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं मातृ शक्तियों आदि को भगवान विष्णु के दशों अवतार से युक्त भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, सम्मान समारोह की ही पावन बेला पर वरिष्ठ जनों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम स्थल पर ही भव्य भड़ारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार परशुराम चौक के संबंध में पंचायत ने निर्णय लिया कि पता चला है कि परशुराम चौक के संबंध में हम लोगों की मांगों को मान लिया गया है और शीघ्र ही भव्य एवं सुंदर परशुराम चौक का निर्माण शुरू हो जाएगा अत: अब पंचायत में इस सम्बन्ध में अधिक चर्चा करने का कोई कारण नहीं बनता है. लेकिन यदि शीघ्र परशुराम चौक का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो इसी चमत्कारी भगवान परशुराम मंदिर पर कभी भी पंचायत की बैठक की जा सकती है. इस शुभ अवसर पर S4 के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पाण्डेय , S4 के जिलाध्यक्ष आलोक रस्तोगी ,पूर्व विधायक अनूप गुप्ता , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला पूर्व एम एल सी भरत त्रिपाठी , नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी , समाजसेवी सागर गुप्ता , बार असोसिएशन के अध्यक्ष विजय अवस्थी जी, अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता गण, सभासद गण, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन पण्डित राम कुमार मिश्रा ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से S4 संगठन व ब्राह्मण समाज के धीरेंद्र मिश्रा , अम्बुज शुक्ला , सहज गुप्ता , दीपक त्रिपाठी , विवेक मिश्र, शिवम पांडे , परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष प्रमोद अवस्थी राहुल तिवारी , आकर्ष तिवारी , उत्सव तिवारी , प्रांशु शुक्ला , पार्थ तिवारी, आकाश कुमार, ललित मिश्रा, हर्षित त्रिपाठी, चंदन मिश्रा, अंश शुक्ला,अंशुल पाण्डेय, शिवांक तिवारी, रामजी, सूरज आदि परशुराम भक्त हजारों की संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  एलिया की ग्राम पंचायतों मे बनाये गए अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर गोवंशो का पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *