Share this
जेल रोड स्थित बड़े हनुमान मन्दिर पर आयोजित हुवा भण्डारा बड़ी संख्या में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-चैत्र मास के द्वितीय मंगलवार को जेल रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बड़े मंगल मेले का आयोजन धूमधाम के साथ आयोजित किया गया मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं ने कतार बंद होकर संकटमोचन हनुमान बाबा के दर्शन प्राप्त किए कई श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक सुंदर कांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ किया गया संध्या आरती उपरांत श्री हनुमत सेवा समिति द्वारा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया सोमवार को विधि विधान के साथ रामचरितमानस का पाठ शुरू करवाया गया एवं मंगलवार को मानस पाठ समापन के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कर कन्या भोज करा कर विशाल भंडारा संपन्न कराया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल तहरी हलवा पूरी सब्जी का सेवन किया गया सोमवार की रात को बाबा के भक्तों द्वारा बाबा का महा श्रृंगार किया गया एवं मंदिर प्रांगण को भाती भाती के पुष्पों से सुसज्जित किया गया एवं मंदिर परिसर को रंग बिरंगी आकर्षक बिजली की झालरों से सुसज्जित किया गया प्रधान पुजारी मनोज पांडे के द्वारा बताया गया कि संकट मोचन हनुमान मंदिर में हर वर्ष होली के उपरांत बड़ा मंगल मनाया जाता है जो की मंदिर की स्थापना दिवस का दिन होता है उनके द्वारा बताया गया कि सालों पहले बड़े मंगल मेले के अवसर पर चार दिवसीय प्रोग्राम आयोजित किए जाते थे जिसमें रामचरितमानस पाठ दंगल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश होता था गत वर्षो में दंगल आदि के प्रोग्राम पर जगह न होने के कारण नहीं आयोजित कराए जाते पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वृंदावन के कलाकारों के द्वारा आकर्षक झांकियां की प्रस्तुति की जाती है मंगलवार के दिन संकट मोचन हनुमान बाबा का महा आरती संपन्न की गई उसके उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार जायघोष किया गया जिससे कि मंदिर परिसर हनुमान बाबा के जयकारों से गूंज उठा एवं मेले का आयोजन किया गया जिसमें भाती भाती प्रकार के दुकानों के स्टॉल लगे जिसमें बच्चों के खेल खिलौने से लेकर कॉस्मेटिक एवं खाद्य सामग्रियों की दुकान लगाई गई संकट मोचन हनुमान मंदिर बुढ़वा मंगल मेला विगत 115 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है मेले की रखरखाव एवं श्रृंगार भंडारा आदि में महेश गुप्ता ठेकेदार, अजय अवस्थी, संतोष कुमार गुप्ता मयूर आर्किटेक्ट, राम प्रकाश कश्यप, उमेश चंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर शर्मा, कृष्णा गुप्ता, एड मुकेश चौधरी गौरव बंसल पिंटू, उमेश अग्रवाल, आशीष गुप्ता समाजसेवी भाजपा नेता निक्की झीगलाला स्वीट्स अंबुज शुक्ला, विवेक शुक्ला, सरोज शुक्ला गोल्डी, प्रधान पुजारी मनोज पांडेय, पुजारी नीरज पाण्डेय बबलू पांडेय विकास पेंटर आदि मेला सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग रहा !!












Leave a Reply