बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव

Share this

बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव

(युगाधार समाचार)

सीतापुर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को बड़ी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ।
महावीर जन्म कल्याणक की पूर्व संध्या पर महावीर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस भक्ति नृत्य और नाटिकाओं एवं भाषण के माध्यम से भगवान महावीर के सिद्धांतों को बताया गया और उन्हें व्यावहारिक रूप से अपने पर बल दिया गया । इस अवसर पर सीतापुर जनपद के जिला जज आशीष जैन जी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेखा गोयल जी, एवं मदर’एस प्राइड स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका आनंद जी की विशेष उपस्थिति रही । कार्यक्रम में पूरा जैन समाज और अन्य समाज के लोग भी उपस्थित रहे।
इसके एक दिन पूर्व कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें आरती का थाल सजाओ प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और बेस्ट ऑफ वेस्ट में बोतल सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गई।
30 मार्च को भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर महावीर पार्क में मान स्तंभ में विराजित महावीर भगवान की मूर्ति का जलाभिषेक किया गया और भक्ति भाव से उनकी पूजा अर्चना की गई अपराह्न में भगवान महावीर की भव्य शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई जिसमें पूरे जैन समाज के लोगों ने बड़े ही उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जैन समाज के सभी लोग उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाता है इस दिन भगवान के दिव्य संदेशों को याद कर उन्हें जीवन में आत्मसात करने का प्रयत्न किया जाता है। सत्य अहिंसा को अपनाने पर जोर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें :  आस्था की 84 कोसीय परिक्रमा -- सातवा पड़ाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *